{"_id":"68016078c04aac0e8c0c6d52","slug":"scorpio-caught-fire-due-to-short-circuit-passengers-survived-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-124343-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: शॉर्ट-सर्किट से स्कॉर्पियो में लगी आग, बचे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: शॉर्ट-सर्किट से स्कॉर्पियो में लगी आग, बचे सवार
Fri, 18 Apr 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
रोही ओवर ब्रिज में स्कार्पियों में आग लगने के बाद जुटी भीड़। संवाद
कोखराज कोतवाली के रोही ओवरब्रिज के समीप बृृहस्पतिवार रात स्कॉर्पियों में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। वाहन सवारों ने कूद कर किसी तरह जान बचाई।
प्रयागराज जनपद के नैनी अंतर्गत नंदन तालाब निवासी आलोक कुमार मिश्र ने बताया कि वह अजय मिश्र के साथ स्कॉर्पियो से मंझनपुर के कैनीह गांव गए थे। शाम को वापस लौटते समय करीब साढ़े सात बजे रोही ओवरब्रिज के समीप अचानक स्कॉर्पियो के इंजन में आग लग गई। जब तक स्कार्पियो सवार कुछ समझ पाते, आग की लपटें तेज हो गई।
फौरन स्कॉर्पियो सवारों ने कूद कर जान बचाई। मौके पर जुटे लोगों ने बालू, मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने भी राहत कार्य में शामिल रहे। इस बीच जाम भी लगा। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि कार सवार बच गए। आग पर काबू पाने के बाद गाड़ी को सड़क किनारे कर आवागमन सुचारू किया गया।
-- -- --
कंटेनर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक जख्मी
संदीपन घाट कोतवाली के मूरतगंज निवासी अनिल रैदास ई-रिक्शा चालक हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम रिक्शा से घर लौट रहे थे। कोखराज में प्रयागराज ढाबा के समीप कंटेरनर ने उनके ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे से में अनिल जख्मी हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर सूचना पुलिस को दी। जानकारी होने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। क्षतिग्रस्त रिक्शा को सड़क से हटवाकर आवागमन सुचारू कराया गया।