{"_id":"69cad61724a8331aba0b781d","slug":"satyam-secured-36th-rank-and-was-selected-as-deputy-jailor-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-138932-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सत्यम की 36वीं रैंक, डिप्टी जेलर के पद पर चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सत्यम की 36वीं रैंक, डिप्टी जेलर के पद पर चयनित
Tue, 31 Mar 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
डिप्टी जेलर सत्यम सिंह यादव
सिराथू तहसील क्षेत्र के फतेहपुर बेला निवासी सत्यम सिंह यादव ने पीसीएस-2024 परीक्षा में डिप्टी जेलर के पद पर 36वीं रैंक हासिल कर चयनित हुए हैं। उन्होंने यह सफलता दूसरे प्रयास में अर्जित की। साधारण परिवार से निकलकर सत्यम ने डिप्टी जेलर पद प्राप्त कर युवाओं के लिए प्रेरणा पेश की है।
सत्यम के पिता संसार नाथ भारतीय सेना के पूर्व सैनिक हैं, जो वर्ष 2012 में सेवानिवृत्त हो गए थे। उनकी माता भानमती देवी का वर्ष 2007 में निधन हो गया था। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी सत्यम ने पढ़ाई जारी रखी। सत्यम चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर हैं। सत्यम के बड़े भाई सत्येंद्र सिंह यादव सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं, जबकि छोटे भाई शुभेंद्र सिंह शिक्षक बनने का सपना लेकर पढ़ाई कर रहे हैं।
सत्यम की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय से हुई। बचपन से ही वह पढ़ाई में तेज और अनुशासित विद्यार्थी रहे। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने प्रयागराज के ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा सम्मान सहित उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बिजनौर से सिविल इंजीनियरिंग शाखा में बीटेक की पढ़ाई पूरी की।