{"_id":"5fce7e878ebc3ecf9861bce6","slug":"sapai-arrested-before-landing-on-the-road-kaushambi-news-ald2934368150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर उतरने से पहले गिरफ्तार किए गए सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर उतरने से पहले गिरफ्तार किए गए सपाई
विज्ञापन
Sapai arrested before landing on the road
- फोटो : KAUSHAMBI
तीन कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों के सर्मथन में सोमवार को सड़क पर उतरने से पहले ही सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार कर लिए गए। जिले भर में 160 सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। देर शाम सभी का मेडिकल कराने के बाद सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। लेकिन देर रात तक सपा कार्यकर्ता घर जाने को तैयार नहीं थे
दिल्ली बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में सोमवार को सपा सड़क पर उतरी। जिले भर में सपाइयों ने पदयात्रा की। इसकी जानकारी होने पर पुलिस और प्रशासन पहले से चौकन्ना रहा। सपा कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन नहीं कर सके। ज्यादातर वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने घर से ही गिरफ्तार कर लिया।
सैनी कोतवाली पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, शहनवाज, वरिष्ठ नेता मुंसफ अली उस्मानी को परास स्थित घर से भोर में ही गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह चरवा पुलिस ने लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम किरण निर्मल, चंद्रजीत सिंह, चंद्रबली पटेल, वीर सिंह, संतोष सहित 34 लोगों को गिरफ्तार किया। करारी कोतवाली पुलिस ने सपा के जिला महासचिव मौलाबख्श, सदर ब्लॉक प्रमुख हरिमोहन यादव, मानसिंह यादव, हाजी अवैस हसन, महबूल आलम उर्फ सज्जू, सुएब शेख सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया। मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने वरिष्ठ नेता परवेज रिजवी, ऐश अहमद उर्फ पप्पू सहित करीब 12 लोगों को पकड़ा।
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के अजुहा में सात सपा कार्यकर्ताओं पकड़े गए। जिले भर में धरना-प्रदर्शन के लिए निकले करीब 160 सपा कायकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस थाने व पुलिस लाइन ले गई। यहां गिरफ्तार सभी लोगों का मेडिकल कराया गया। देर शाम सभी का मेडिकल कराने के बाद निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। लेकिन देर रात तक सपा कार्यकर्ता घर जाने को तैयार नहीं थे
अजुहा में तांगे पर निकले सपाई
किसान बिल का विरोध करने के लिए सड़क पर निकले सपा कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता तांगा पर सवार होकर विरोध-प्रदर्शन कर किसानों के लिए समर्थन जुटाने के लिए निकले थे। मामले की जानकारी होने पर अजुहा चौकी प्रभारी विजय कुशवाहा ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।
छावनी बना रहा सपा कार्यालय
पुलिस का मानना था कि विरोध प्रदर्शन से पहले सपा कार्यकर्ता मंझनपुर पार्टी के कार्यालय में जमा हो सकते हैं। इसे लेकर पुलिस ने कार्यालय के बाहर सख्त पहरा लगा दिया था। दोपहर में जैसे ही वरिष्ठ नेता परवेज रिजवी कार्यालय के पास पहुंचे तो उन्हें समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
कानून वापसी के लिए तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
विकास खंड कड़ा के ब्लाक प्रमुख कड़ा अनुज सिंह अपने साथियों के साथ तहसील पहुंचे। उन्होंने कृषि कानून के विरोध में तहसीलदार राकेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर दिलीप सिंह, भूपेंद्र सिंह, नरसिंह पटेल, कुलदीप पटेल, बचानी यादव, गुलाब सिंह आदि भी मौजूद रहे।
उत्साह में सपाई भूले सोशल डिस्टेंसिंग
कोरोना का खतरा टला नहीं है, इसके बाद भी सपा नेता उत्साह में गाइडलाइन का पालन करना भूल गए। फोटो खिंचवाने के चक्कर में ज्यादातर लोगों ने न तो मास्क लगाया था और न ही शारीरिक दूरी का पालन किया। इस दौरान पुलिस सिर्फ तमाशबीन बनकर उन्हें गिरफ्तार करने की औपचारिकता पूरी करने में जुटी रही।
आपराधिक छवि वाले नेताओं की रिहाई पर संकट
किसान बिल वापसी की मांग को लेकर सोमवार को जिले की सड़कों पर उतरे कई सपा नेताओं की रिहाई पर संकट है। जिनका आपराधिक इतिहास है पुलिस उनको मुचलके पर छोड़ने पर आपत्ति करेगी। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर बताते हैं कि सौ से ज्यादा सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए हैं। सभी का मेडिकल कराने के बाद उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। जिन लोगों पर आपराधिक मामले दर्ज है उन्हें मुचलके पर नहीं छोड़ने की सिफारिश की जाएगी।

Sapai arrested before landing on the road- फोटो : KAUSHAMBI