फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   sand laden dumper hit a couple riding a bike, after trampling the woman, the husband was dragged for 25 meters

Kaushambi : बालू लदे डंपर ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला को रौंदने के बाद पति को 25 मीटर तक खसीटा

Mon, 12 May 2025 01:45 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 May 2025 01:45 PM IST
सार

सरायअकिल थाना क्षेत्र के धारुपुर और हसनपुर गांव के बीच स्थित गेस्ट हाउस के समीप सोमवार सुबह ओवरलोड बालू लदे डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति को डंपर घसीटते हुए 25 मीटर तक ले गया।

विज्ञापन
sand laden dumper hit a couple riding a bike, after trampling the woman, the husband was dragged for 25 meters
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।

विस्तार

सरायअकिल थाना क्षेत्र के धारुपुर और हसनपुर गांव के बीच स्थित गेस्ट हाउस के समीप सोमवार सुबह ओवरलोड बालू लदे डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति को डंपर घसीटते हुए 25 मीटर तक ले गया। गंभीर हालत में उनका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों को आते देख चालक और खलासी वाहन को छोड़कर खेतों की ओर से भाग निकले। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


पिपरी कोतवाली के दुर्गापुर गांव निवासी शिवलाल सोमवार सुबह पत्नी कलावती (35) को बाइक पर बैठाकर प्रयागराज के इमिलिया गांव में मसुरिया माता का दर्शन करने जा रहे थे। जैसे ही वह धारुपुर और हसनपुर गांव के बीच स्थित गेस्ट हाउस के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार व ओवरलोड बालू लदे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठी महिला कलावती की डंपर के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार पति डंपर में फंस गया जिसे घसीटते हुए डंपर 25 मीटर तक ले गया। ग्रामीणों की भीड़ आते देख चालक और खलासी डंपर रोककर खेतों के रास्ते बिगहरा गांव की ओर भाग निकले। 

विज्ञापन

sand laden dumper hit a couple riding a bike, after trampling the woman, the husband was dragged for 25 meters
कलावती देवी। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

रिश्तेदार कर रहे थे पुरखास में इंतजार

हादसे में घायल शिवलाल की ससुराल पिपरी के गेरिया गांव में है। उसके साले शिवप्रसाद ने बताया कि एक दिन पहले ही सभी लोगों ने फोन पर मसुरिया माता के दर्शन का प्लान बनाया था। शिवप्रसाद के मुताबिक इमिलिया जाने के लिए सुबह वह सबसे पहले बाइक से अपने परिवार के साथ पुरखास तिराहा पहुंच गया। बैरागीपुर गांव से बहनोई शिवलाल की बहिन सुनीता भी अपने पति के साथ पुरखास पहुंच गई। सभी लोग शिवलाल और उसकी पत्नी कलावती का पुरखास तिराहे पर इंतजार कर रहे थे। घर से निकलने से पहले शिवलाल से उसकी फोन पर बातचीत भी हुई थी लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।

गांव में सब्जी बेचता है शिवलाल 

दुर्गापुर गांव के प्रधान वरुण कुमार पांडेय ने बताया कि शिवलाल गांव में सब्जी बेचने का धंधा करता है और उसकी पत्नी कलावती घर पर ही परचून की दुकान चलाती थी। दोनों के दो बेटे शनि (12) और रवि ( 10) हैं। शिवलाल काफी मिलनसार स्वभाव का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed