फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Saini is one-way in front of the bus Forlen

सैनी बस अड्डे के सामने वन-वे हुआ फोरलेन

Sun, 25 Jan 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 25 Jan 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Saini is one-way in front of the bus Forlen
सिराथू। सैनी बस स्टाप के सामने कानपुर-इलाहाबाद हाईवे की फोरलेन सड़क भी अतिक्रमण का शिकार है। दोनों तरफ आधी सड़क पर सवारियों का इंतजार में टेंपो खड़े कर दिए जाते हैं। सड़क पर ही डग्गामार वाहनों की पार्किंग होने से जहां वाहनों के आने-जाने में दिक्कतें होती हैं। वहीं आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहता हैं। कई बार जानलेवा हादसे भी हो चुके हैं। इसके बाद भी हाईवे से अतिक्रमण हटाने में पुलिस और स्थानीय प्रशासन बेफ्रिक बना हुआ है।
विज्ञापन


यातायात पुलिस ने अभी 11 से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया। अफसर इस दौरान जहां गोष्ठियों का आयोजन करके लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने की खानापूर्ति करते दिखे। वहीं यातायात महकमे का सारा जोर सिर्फ वाहन की चेकिंग करके जुर्माना वसूलने पर रहा। सड़क हादसे की सबसे बड़ी वजह अतिक्रमण हटाने की कोई पहल तक नहीं की गई। आधी सड़क पर डग्गामार वाहनों के कब्जे से जहां बस अड्डे के सामने से वाहनों के आने-जाने में दिक्कतें होती हैं। वहीं आए दिन सड़क दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं।
विज्ञापन


सैनी के पूर्व प्रधान देशराज सिंह ने बताया कि बस स्टाप के सामने  टेंपोवालों की यह मनमानी किसी दिन बड़ा हादसे का कारण बनेगी। वहीं भाकियू के मंडल अध्यक्ष नुरुल इस्लाम ने भी सैनी हाईवे पर अतिक्रमण पर गुस्सा जताया। बताया कि कई बार इसकी शिकायत अफसरों से भी की जा चुकी है। इसके बाद भी हाईवे पर रोजाना होने वाले अतिक्रमण को हटवाने में अफसर तनिक भी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। मामले में एसडीएम सिराथू जवाहर लाल का कहना है कि पुलिस के साथ सैनी कस्बे में जल्द ही अभियान चलाकर हाईवे को अतिक्रणम मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed