फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   sadak hadso mein ek ki maut 8 ghayal

सड़क हादसों में एक की मौत, आठ लोग घायल

Sat, 01 Dec 2018 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 01 Dec 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के कछुआ हाइवे और दौलतपुर गांव के समीप शुक्रवार को हुए हादसों में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में ट्रक ड्राइवर समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर एक को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य हादसों में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली के अफजलपुर सातों निवासी नयन सिंह(25)पुत्र फूल चंद्र शुक्रवार को सुबह बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही वह दौलतपुर गांव के पास पहुंचा। एकाएक उसकी बाइक के सामने जंगली जानवर आ गया, जिससे अनियंत्रित होकर वह बाइक समेत पलट गया। हादसे में जख्मी नयन सिंह यादव को सीएचसी सिराथू ले जाया गया, जहां चिकित्सकाें ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।  वही दूसरी तरफ कछुआ निवासी जितेंद्र कुमार(30)पुत्र संतोष  कुमार, गंगाराम(24) पुत्र बृज मोहन एवं  सिवेल (22) पुत्र राम सिंह सैनी स्थित एक टेंट हाउस में मजदूरी करते हैं। शुक्रवार की दोपहर तीनों खाना खाने घर आए थे। वापस लौटते समय कछ़ुआ मोड़ से हाईवे पहुंचे ही कोतलकाता से दिल्ली जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इसके बाद अनियंत्रित होकर ट्रक हाईवे किनारे पलट गया। हादसे में कोलकाता निवासी ट्रक ड्राइवर गौरीशंकर सहित बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। लोगों ने दौड़कर सभी निजी अस्पताल पहुंचा दिया। जितेंद्र की हालत गंभीर होजी देख डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सरायअकिल क्षेत्र के उस्मानपुर गांव का अब्दुल पुत्र जाफर गुरुवार को वैवाहिक समारोह में शामिल होने रिश्तेदार के घर खानपुर पठनपुरवा गया था। वहां से रिश्तेदार की तीन बेटियों फायका, फायजा व सकीबा को लेकर उनके घर पुरखास छोड़ने जा रहा था। पुरखास गांव के समीप ही पीछे से आए ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed