फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Royal lehengas are making a comeback at weddings, with brides opting for them.

Kaushambi News: शादियों में रजवाड़ा लहंगों की वापसी, दुल्हनें कर रहीं पसंद

Fri, 28 Nov 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 28 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Royal lehengas are making a comeback at weddings, with brides opting for them.
मूरतगंज में सजी लहंगे की दुकान: संवाद
करारी। सहालग के बाजार में डिजाइनर लहंगे सज गए हैं। पारंपरिक परिधानों में एक बार फिर इंद्रधनुषी रंगों का चलन लौट आया है। यह शानदार मल्टीकलर लहंगा चोली सेट फैशन में खूब बिक रहा है। यह लहंगा किसी भी संगीत, हल्दी या विवाह समारोह के लिए एकदम सही है।
विज्ञापन

21 नवंबर से शादी शुरू हो गई है। इस समय दूल्हा-दुल्हन की पोशाक वाले कपड़े खूब बिक रहे हैं। दुल्हनों में रजवाड़ा, तथास्तु और पोजिशन प्रिंट लहंगे की सबसे ज्यादा मांग है। आज की पीढ़ी शाही अंदाज वाली शादियों को प्राथमिकता दे रही है। रजवाड़ा लहंगा 35 हजार, तथास्तु लहंगा 10 से 15 हजार, पोजिशन प्रिंट 15 हजार, बनारसी 4000 से शुरू है।
विज्ञापन

एमआर मार्ट के संजय तिवारी ने बताया कि इस बार रजवाड़ा लहंगे को खूब पसंद किया जा रहा है। दुल्हनों को यह भा रहा है। इसके पीछे का कारण है लहंगे में बनने वाला घेर। इससे लहंगों का 10 गुना आकर्षण बढ़ जाता है। मुख्य परिधान के साथ संतुलन बनाने के लिए चमकीले गुलाबी रंग में रखा गया है। चुनरी व चोली में रंग-बिरंगी बीट्स का उपयोग किया गया है जिससे यह और भी खूबसूरत बनता है। इसमें मोती, शीशे, जर्किन, पर्ल, डोरी वर्क, नल्की, फिगर आर्ट, जरदोजी, सिल्क प्रिंट, पोजिशन आर्ट से तैयार किया गया है। बाजार में इनकी कीमत 25 हजार रुपये से 55 हजार रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्के नेट और शिफॉन की है चुनरी
करारी। लहंगे की खूबसूरती और वॉल्यूम को देखते हुए इसके लिए आर्ट सिल्क व हल्का सिल्क, मिश्रित कपड़े का उपयोग किया गया है। इन कपड़ों में शानदार चमक और अच्छा घेर होता है जो लहंगे को एक राजसी लुक देता है। चुनरी हल्के नेट और शिफॉन फैब्रिक की है। लहंगे के साथ संतुलन बनाने के लिए चमकीले रंग में रखा गया है। लहंगे में रानी पिंक, केसरिया, पीला और टील जैसे विपरीत रंगों को एक सीध में ढाला है। पैचवर्क, एम्ब्रॉयडरी वाली चोली और चमकीली हल्के रंग की चुनरी बेहद आकर्षित कर रही है।
सहालग के मौसम में लहंगों की बिक्री अधिक हो रही है। रजवाड़ा लहंगे की मांग ज्यादा है। इन लहंगों में कमर के पास, लहंगे पर रंगीन ऊनी धागों और पोम से बनी आकर्षक लटकनें लगी हैं जो बेहद खूबसूरत लगती हैं। -गणेश केसरवानी, सुपर फैमिली मार्ट मूरतगंज


इस बार रजवाड़ा लहंगे को खूब पसंद किया जा रहा है। इन लहंगे और चोली के पैनलों पर बारीक रेशम के धागे की कढ़ाई की गई है। जो घेर को उभारती है। जो लहंगे को राजसी लुक देता है। संजय तिवारी, एमआर मार्ट समदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed