{"_id":"6962abd1065517b20d0a3775","slug":"rishabhs-century-helped-nataka-beat-the-hosts-by-99-runs-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-134821-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ऋषभ की शतकीय पारी से नटका 99 रनों से पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ऋषभ की शतकीय पारी से नटका 99 रनों से पराजित
Sun, 11 Jan 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
चरवा में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान खेलते खिलाड़ी- आयोजक
नगर पंचायत चरवा में चल रहे आदर्श क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को प्रयागराज और नटका टीम के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रयागराज टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 181 रन बनाए। जवाब में नटका की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 82 रन पर ऑलआउट हो गई।
प्रयागराज की पारी की आधारशिला ऋषभ ने रखी। उन्होंने शतकीय पारी खेलते हुए 107 रन बनाए और नाबाद रहे। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही।
नटका की टीम शुरू से ही दबाव में नजर आई और पूरी टीम 82 रन पर सिमट गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ऋषभ को दिया गया। टूर्नामेंट कमेटी ने कप्तान भूपेंद्र कुशवाहा सहित सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्रिकेट कमेटी के पदाधिकारी, कस्बा वासियों सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे।