फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Republic Day parade rehearsals took place

गणतंत्र दिवस: हुआ परेड का रिहर्सल

Sun, 25 Jan 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 25 Jan 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Republic Day parade rehearsals took place
गणतंत्र दिवस सोमवार को है। इसकी तैयारी में पुलिस महकमा कई दिनों से जुटा है। गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड की रिहर्सल की जा रही है। पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांड़ेय ने शनिवार को पुलिस लाइंस पहुंचकर परेड की रिहर्सल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड की सलामी जिलाधिकारी राजमणि यादव लेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि गणतंत्र दिवस पर मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइंस में आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य आर्कषण पुलिस की परेड का रहता है। इसकी तैयारी मं कई दिनों से पुलिसकर्मी जुटे हैं। रोजाना गणतंत्र दिवस की परेड की रिहर्सल की जा रही है। शनिवार को परेड की रिहर्सल का जायजा खुद पुलिस कप्तान रतनकांत पांडेय ने किया। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस की परेड के लिए  पुलिस की पांच टोलियां बनाई गई है। इनमें से दो टोली सिपाहियों की है। जबकि  एक-एक टोली दरोगा, एसीसी कैडेट और होमगार्ड्स की है।
विज्ञापन


 एसपी ने दावा कि परेड समेत गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उधर, जिलाधिकारी राजमणि यादव ने भी सभी विभागाध्यक्षों को निर्धारित समय पर कार्यालयों में ध्वजारोहण किए जाने का निर्देश दिया है। चेताया है कि इसमें किसी भी तरह की मनमानी क्षम्य नहीं होगी। वहीं स्कूलों में भी गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बता दें कि 26 जनवरी को स्कूली बच्चे जहां प्रभातफेरी निकालेंगे। वहीं देश के अमर सपूतों की याद में विविध कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed