फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Report of gang rape registered on court's order

कोर्ट के आदेश पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 06 Oct 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Report of gang rape registered on court's order
कोर्ट के आदेश पर सामूहिक दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

करारी इलाके में 28 मार्च को हुई थी घटना, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नशीला पदार्थ सुंघाकर एक विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के एक मामले में शुक्रवार को छह महीने बाद करारी पुलिस ने केस दर्ज किया। अदालत के निर्देश पर एफआईआर लिखने के बाद प्रकरण की नए सिरे से जांच शुरू कर दी गई है।

करारी इलाके की एक महिला ने बताया कि 28 मार्च 2019 को पड़ोसी गांव के दो युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने उसे अपनी कार में बैठा लिया। इसके बाद नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। दरियापुर गांव के समीप सुनसान स्थान पर ले जाकर दुराचार किया। फिर अचेत अवस्था में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। राहगीरों ने महिला को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित महिला का कहना है कि तबीयत ठीक होते ही उसने आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़िता ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। शुक्रवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने दोनों दरिंदों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। मामले में करारी कोतवाल केपी सिंह का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed