फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   report filed on mumbai danish and associates in conversion

kaushambi : धर्म परिवर्तन कराने में मुंबई के दानिश और सहयोगियों पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 29 Jan 2023 07:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Jan 2023 07:42 PM IST
सार

क्षेत्र के असाढ़ा गांव में रहने वाले उदयराज के अहमद हुसैन बनने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने युवक के पिता की तहरीर पर शनिवार की देर रात मुंबई में रहने वाले दानिश और उसके सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
report filed on mumbai danish and associates in conversion
Kaushambi : मुंबई में धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बना कौशांबी का उदयराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

क्षेत्र के असाढ़ा गांव में रहने वाले उदयराज के अहमद हुसैन बनने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने युवक के पिता की तहरीर पर शनिवार की देर रात मुंबई में रहने वाले दानिश और उसके सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले उदयराज खुद धर्म परिवर्तन करने की बात कह रहा था। असाढ़ा गांव निवासी देशराज कोरी के तीनों बेटे हंसराज, देवराज और उदयराज मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं।

विज्ञापन


देशराज के मुताबिक सबसे छोटा बेटा उदयराज पांच-छह सालों से मुंबई में रहकर वेल्डिंग काम कर रहा था। इसी बीच मुंबई में ही दानिश नाम के एक व्यक्ति ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर डरा धमकाकर उदयराज का मुस्लिम धर्म में परिवर्तन करा दिया। मामले का खुलासा 15 जनवरी को उस वक्त हुआ जब उदयराज अपने गांव आया।उसका बदला व्यवहार देखकर परिवार वालों को आशंका हुई।
विज्ञापन


इसी बीच 20 जनवरी को जब उदयराज गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ने गया तो उसके होश उड़ गए। गांव में सामाजिक दबाव के चलते देशराज ने खुद ही अपने बेटे को पुलिस के हवाले कर दिया। पश्चिमशरीरा कोतवाली पुलिस ने तीन दिन तक हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन उदयराज उर्फ अहमद ने कुछ खास जानकारी नहीं दी। बार-बार वह गुमराह करते हुए खुद धर्म परिवर्तन करने की बात कह रहा था। मजबूरन पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे पिता के हवाले कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में नया मोड़ उस वक्त आ गया, जब उदयराज उर्फ अहमद के पिता ने 28 जनवरी को तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे का धर्म परिवर्तन कराने वाले कोई और नहीं बल्कि, उसके साथ काम करने वाला युवक दानिश व उसके साथी हैं। दानिश व उसके सहयोगियों ने ही उदयराज को डरा धमका कर धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया था। पीड़ित परिवार ने एक मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।


अषाढ़ा गांव के उदयराज का मुंबई के कुछ लोगों ने जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया है। प्रकरण संज्ञान में आने के बाद उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन अधिनियम 2021 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच कराई जा रही है। -समर बहादुर, एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed