फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Report against four in the murder of elderly

बुजुर्ग की हत्या में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 29 Jul 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Report against four in the murder of elderly
बुजुर्ग की हत्या में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में छह स्थानों पर पुलिस ने दी दबिश
सर्विलांस पर लगाए गए पांच मोबाइल फोन नंबर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली इलाके के निजामपुर नौगीरा गांव में शुक्रवार रात हुई बुजुर्ग कुंवारे की हत्या के मामले में चार लोगों पर एफआईआर दर्ज हो गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने करीब छह स्थानों पर दबिश दी। करीब पांच मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। हालांकि अभी तक किसी तरह की कोई कामयाबी हाथ नहीं लग सकी है।

निजामपुर नौगीरा निवासी कुंवारे किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। शुक्रवार रात घर के बाहर सोते वक्त कनपटी पर धारदार हथियार से हमला करके उसकी हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के बेटे रामस्वरूप की तहरीर पर गांव के ही भगौती प्रसाद, उसके बेटे संदीप, बदलू और उसके पुत्र मातादीन आदि के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने उनके करीब छह रिश्तेदारों के घरों पर दबिश दी। पांच मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिए गए। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि इन संदिग्धों को आरोपितों के ठिकाने की जानकारी है। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ खाली ही हैं। उधर इस सनसनीखेज हत्याकांड के तार पुलिस 25 साल पहले गांव में हुई एक हत्या की घटना से भी जोड़ रही है। पुलिस को लग रहा है कि कहीं उस रंजिश में तो वारदात को अंजाम नहीं दिया गया। मामले में नगर कोतवाल उदयवीर सिंह का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच कराई जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed