फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Removal of EVMs necessary for conducting fair elections: Meshram

निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए ईवीएम का हटाना जरूरी: मेश्राम

Sat, 12 Oct 2019 12:31 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Removal of EVMs necessary for conducting fair elections: Meshram
Removal of EVMs necessary for conducting fair elections: Meshram - फोटो : KAUSHAMBI
निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए ईवीएम का हटाना जरूरी: मेश्राम
विज्ञापन

ईवीएम के विरोध में बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
जिले के विभिन्न कस्बों में जुलूस निकाला, डायट मैदान में की सभा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। ईवीएम हटाओ, देश बचाओ के नारों के साथ बहुजन क्रांति मोर्चा (बक्रांमो) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आवाज बुलंद की। जिले के विभिन्न कस्बों में जुलूस निकालकर मंझनपुर में डायट मैदान में सभा की। इस दौरान वक्ताओं ने चुनावों में ईवीएम के इस्तेमाल पर रोक लगाने की वकालत की।

बहुजन क्रांति मोर्चा के संयोजक वामन मेश्राम ने बताया कि ईवीएम की असलियत उजागर करने के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक के लिए परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है। देश के विभिन्न राज्यों का भ्रमण करते हुए 108 वें दिन यात्रा कौशाम्बी पहुंची। यहां महेवाघाट में यात्रा के प्रवेश करने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद जुलूस की शक्ल में यात्रा टेंवा, पश्चिमशरीरा, सरायअकिल, कटरा, करारी एवं भरवारी होते हुए मंझनपुर पहुंची। यहां डायट मैदान पर पहुंचा जुलूस सभा की शक्ल में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए मोर्चा के संयोजक ने कहा कि देश में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए ईवीएम का हटाना जरूरी है। बगैर ईवीएम हटाए स्वस्थ लोकतंत्र की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल ने इसके लिए निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े किए। सभा को सुरेंद्र कुमार मौर्य, सुरेश चौधरी, रामचंद्र, लालता प्रसाद, आदित्य नारायण आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed