फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ration and lunch packets were distributed to the needy

जरूरतमंदों को राशन और लंच पैकेट बांटे गए

Sun, 12 Apr 2020 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ration and lunch packets were distributed to the needy
Ration and lunch packets were distributed to the needy - फोटो : KAUSHAMBI
जरूरतमंदों को राशन और लंच पैकेट बांटे गए
विज्ञापन

मंझनपुर। वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर जारी लॉकडाउन में कोई गरीब भूखे न सोने पाए इसके लिए तमाम लोग इनकी मदद कर रहे हैं। सरकार की तरफ से भी लाभार्थी परिवारों को पैसाए राशन आदि दिया ही जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भले ही जिले में नहीं होए लेकिन वह यहां के लोगों की हालत पर नजर रखे हुए हैं। लॉकडाउन के बाद से डिप्टी सीएम के बेटे योगेश मौर्य गरीब परिवारों को राशन वितरित करा रहे हैं। शनिवार को योगेश मौर्य ने सिराथू विधानसभा क्षेत्र के काकराबाद, मलाक रेजमा, कमासिन, रूपनरायणपुर, मटियारा आदि गांव में राशन वितरण कराया। योगेश मौर्य ने कहा कि कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहने पाएगा। कार्यकर्ताओं के माध्यम से जरुरतमंद परिवरों की सूची बनाई गई है। सूची के हिसाब से हर गरीब परिवार की मदद की जा रही है। इस मौके पर जगदीश सरोजए सूरज विश्वकर्मा, पवन सिंह पटेल, देवनारायण आदि मौजूद रहे। चायल विधायक संजय गुप्ता की तरफ से भी विधान सभा के विभिन्न गांवों में भोजन वितरित किया गया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय पांडेय ने प्राथमिक विद्यालय सरसवां, गरौली, कुम्हियावां के क्वारंटीन में रह रहे आजमगढ के लोगों को लंच पैेकेट बांटा। इसके अलावा कठारे व बख्शीपार में गरीब परिवारों को भोजन बांटा गया। भोजन वितरण के दौरान ब्रजेश मिश्रा, भास्कर सिंह आदि मौजूद रहे। शिक्षिक देवेंद्र द्विवेदी की तरफ से राहगीरों का मास्क वितरित किया गया। यह मास्क जिला कारागार के बंदियों ने बनाया था। शिक्षक ने मास्क बनाने का काम बंदियों को सौंपा था। मास्क बनाने के एवज में बंदियों को पारिश्रमिक भी दिया गया।
विज्ञापन

वहीं प्रतिभा समाजोत्थान विकास समिति के तत्वावधान में शनिवार को जरुरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। राशन लेने पहुंचे लोगों को सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए एक.एक मीटर की दूरी पर गोला बनाकर बैठाया गया था। समिति की अध्यक्ष प्रतिभा कुशवाहा ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए हम सभी को सतर्क होना होगा। इसके लिए जरूरी है कि हम इसके बचाव के लिए साफ.सफाई व डॉक्टरों द्वारा बताए गए कुछ नियमों का पालन करना होगा। लॉक डाउन का पालन करना और सामाजिक दूरी बनाना बीमारी से बचने का सबसे आसान तरीका है। राशन वितरण के दौरान हेमवती कश्यप, अभिमन्यु कुशवाहा, सूरज मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed