फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Raped a girl on the pretext of marriage, then got her aborted

Kaushambi News: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, फिर कराया गर्भपात

Mon, 12 Aug 2024 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 12 Aug 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Raped a girl on the pretext of marriage, then got her aborted
स्थानीय कोतवाली के एक गांव की युवती के साथ पड़ोसी युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई तो उसे दूसरे धर्म का हवाला देकर गर्भपात करा दिया और उससे दूरी भी बना ली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कड़ाधाम कोतवाली के एक गांव की युवती का पड़ोस में रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक से संबंध था। युवती काफी दिनों से युवक के संपर्क में थी। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
विज्ञापन

इस बीच वह गर्भवती हो गई तो उसने युवक पर शादी के लिए दबाव बनाया। आरोप है कि युवक ने झांसा देकर उसका गर्भपात करा दिया।
आरोप है कि इसके बाद यह कहते हुए उसको भगा दिया कि उसकी बिरादरी में दूसरे समुदाय की युवती से निकाह नहीं हो सकता है। साथ ही कहीं भी कोई शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी की इस हरकत से युवती परेशान युवती ने पुलिस को तहरीर दी और घटनाक्रम बताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्रकरण की जांच करने के बाद आरोपी फैजान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
सीओ अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed