{"_id":"6242003c7dac6b62e4176045","slug":"rajgir-dies-after-falling-from-the-roof-kaushambi-news-ald3297330136","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरकर राजगीर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत से गिरकर राजगीर की मौत
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के चरवा खुर्द गांव में सोमवार दोपहर एक निर्माणाधीन मकान में लिंटर डाल रहे राजगीर की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना की जानकारी से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चरवा खुर्द गांव का रामलाल (50) राजगीर था। सोमवार को वह गांव के रामबाबू के यहां बन रहे मकान में लिंटर डाल रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह नीच गिर पड़ा। हादसे में रामबाबू को गंभीर चोटें आईं।
घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजन रामलाल को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामलाल अपने पीछे पत्नी मालती व तीन बच्चों का भरा पूरा परिवार छोड़ गया है।