{"_id":"68a7734ca81c575dba00779c","slug":"rajesh-of-tewan-became-dangal-champion-alfaz-got-second-place-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-129303-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: टेवां के राजेश बने दंगल चैंपियन, अल्फेज को दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: टेवां के राजेश बने दंगल चैंपियन, अल्फेज को दूसरा स्थान
Fri, 22 Aug 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
सदर ब्लॉक के थांबा अलावलपुर गांव में आयोजित दो दिवसीय दंगल के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 30 पहलवानों ने दमखम दिखाया। अंतिम मुकाबले में कौशाम्बी के टेवां के राजेश ने सुल्तानपुर के रचित को पटखनी देकर दंगल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं उप चैंपियन के लिए हुए संघर्षपूर्ण मुकाबले में टेवां के अल्फेज ने फिरोजाबाद के राहुल को टॉस के जरिये हराया।
फिरोजाबाद के राहुल ने दिल्ली के जितेंद्र को, कोतारी कौशाम्बी के बुधराम ने सुल्तानपुर के रजत को, चायल के करण ने फतेहपुर के राकेश को, पचम्भा के सफीक अली ने सीताकुंज के लाल बहादुर को, चायल के अमरनाथ ने आदमपुर के धर्मराज को, मेरठ के जाबिर ने फिरोजाबाद के राहुल को और संवरों के फयाज ने बसोहनी के अवान सिंह को पटखनी दी।
विजेता पहलवानों को ग्राम प्रधान मानसिंह यादव और सवरों के पूर्व प्रधान आफाक अहमद ने सम्मानित किया। चैंपियन राजेश को साइकिल, जबकि उप चैंपियन अल्फेज को पंखा, नकद धनराशि व ट्रॉफी भेंट की गई। इस मौके पर हाजी मो. इकबाल, रोशन लाल, जयकरन सिंह आदि मौजूद रहे।