{"_id":"fa38ad202c02a186f5ffe1450fca3390","slug":"raja-bhaiya-amaresh-given-the-wreath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजाभैया ने अमरेश को दी पुष्पांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजाभैया ने अमरेश को दी पुष्पांजलि
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sun, 28 Dec 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
सिराथू/कड़ा (ब्यूरो)। पत्रकार अमरेश मिश्र की सड़क हादसे में हुई मौत पर संवेदना जताने रविवार को प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया ने दारानगर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया। कहा कि इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी और प्रदेश सरकार उनके साथ है।
बता दें कि कौशाम्बी के दारानगर कस्बे के रहने वाले पत्रकार अमरेश मिश्र की 22 दिसंबर की रात प्रतापगढ़ से घर लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई थी। घटना के बाद से शोक जताने के लिए लोगों के आना का सिलसिला जारी है। रविवार को भी प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह दारानगर पहुंचे। राजा भैया ने परिजनोें से भेंट करके अमरेश मिश्र के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। इससे पूर्व कबीना मंत्री ने अमरेश के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, सपा नेता शशिभूषण द्विेदी उर्फ बालम महराज, बाबागंज के ब्लाक प्रमुख पंकज सिंह, कालाकांकर के ब्लाक प्रमुख संतोष सिंंह, अश्विनी सिंह, हरीओम शंकर श्रीवास्तव ने भी अमरेश के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए पुष्पांजलि दी। इसके अतिरिक्त सोमवार को फैजाबाद के विधायक पवन पांडेय, डीएम बाराबंकी योगेश्वर राम मिश्र, अपर जिलाधिकारी अमेठी माताफेर ने भी दारानगर आकर शोक जताया।