{"_id":"6a2c556cc19e3cccfd0a4494","slug":"proposals-for-development-works-worth-6-crore-approved-at-the-kshetra-panchayat-meeting-kaushambi-news-c-261-1-kmb1011-143001-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: क्षेत्र पंचायत बैठक में छह करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: क्षेत्र पंचायत बैठक में छह करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव मंजूर
Sat, 13 Jun 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत नेवादा की बैठक में मौजूद अधिकारी व बीडीसी सदस्य। संवाद
ब्लॉक सभागार कक्ष में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख केलपति की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए छह करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
बैठक में क्षेत्र पंचायत निधि, राज्य वित्त एवं केंद्रीय वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से कराए जाने वाले कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। लगभग 65 विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें नाली-नाला निर्माण, इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण, पेयजल व्यवस्था के लिए वाटर कूलर की स्थापना तथा प्रकाश व्यवस्था के लिए हाईमास्ट लाइट लगाने जैसे कार्य शामिल हैं।
प्रमुख प्रतिनिधि संदीप कुमार मिश्र ने कहा कि क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं और जहां जैसी आवश्यकता होगी, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा। बैठक में बीडीओ सुरेश कुमार राय, एडीओ पंचायत जितेंद्र कुमार शुक्ल, पशु चिकित्साधिकारी डा. पीके सिंह, पीएचसी प्रभारी डा. मनोज चौरसिया, जेई इंद्रभान सिंह आदि रहे।