{"_id":"689e3b1a14bbbcea7c0dd5e7","slug":"prisoners-of-barrack-2-win-volleyball-in-district-jail-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-129074-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जिला कारागार में वॉलीबॉल में बैरक-दो के बंदी विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जिला कारागार में वॉलीबॉल में बैरक-दो के बंदी विजयी
Fri, 15 Aug 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
वाॅलीबॉल खेलते बंदी। स्रोत- जेल प्रशासन
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला कारागार में तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शृंखला के तहत बुधवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बैरक नंबर दो और पांच के बंदियों के बीच मुकाबला हुआ।
जेल अधीक्षक अजितेश कुमार ने बताया कि 15 अगस्त के अवसर पर जेल में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पहले निबंध प्रतियोगिता और रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसी कड़ी में वॉलीबॉल का मुकाबला भी हुआ। दोनों टीमों के सात-सात खिलाड़ियों के बीच तीन राउंड खेले गए।
निर्णायक की भूमिका जेल निरीक्षक सूर्यनाथ यादव ने निभाई। कड़े मुकाबले के बाद बैरक नंबर दो के बंदियों की टीम विजयी रही। अधीक्षक ने विजेता टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को झंडारोहण, राष्ट्रगान के साथ सांस्कृतिक व नाट्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।