फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Primary report filed against 11 shopkeepers

11 दुकानदारों के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिक रिपोर्ट

Thu, 09 Apr 2020 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Primary report filed against 11 shopkeepers
11 दुकानदारों के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिक रिपोर्ट
विज्ञापन

मनाही के बाद भी भीड़ इकट्ठा करने का आरोप, आरोपियों की तलाश
कोखराज और नगर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। मनाही के बाद भी भीड़ इकट्ठा करना दोआबा के 11 दुकानदारों को महंगा पड़ गया है। इनमें 10 सब्जी विक्रेता हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सभी की तलाश शुरू कर दी है।

कोखराज कोतवाल राकेश तिवारी ने बताया कि इलाके के सभी सब्जी विक्रेताओं को ठेले पर सब्जी बेचने का निर्देश दिया गया है। कोरोना संक्रमण की वजह से सब्जी की मंडी लगाने पर मनाही है। इसके बाद भी तेलैया टीकुर तिराहे पर मंगलवार को फरीदपुर निवासी सूरज सोनकर, संतोष, संजय, सोहन, तलैया टीकुर निवासी बृजेश, देवखरपुर निवासी किशन, पांडेयमऊ निवासी लालचंद्र, दरवेशपुर निवासी बृजेश, दशरथ व हरीगंज निवासी संतलाल ने अगल-बगल दुकान लगा रखी थी। इनकी दुकानों पर 70 से अधिक ग्राहकों की भीड़ थी। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने खरीदारों के साथ ही दुकानदारों को भी डंडा पटककर खदेड़ दिया। दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। ऐसे ही मंझनपुर के नया नगर प्रथम मोहल्ला निवासी एजाज अहमद ने भी अपनी टिकट बुकिंग की दुकान पर भीड़ जमा कर रखी थी। उसके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हो गई है। वहीं दूसरी ओर पूरामुफ्ती कोतवाली पुलिस मंगलवार को वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार चार लोग दिखे। इन सभी को केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। बाइक सीज कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed