{"_id":"67f965fe8025bec96c041147","slug":"preparation-for-skill-development-among-girls-through-the-formation-of-shakti-manch-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-124076-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: शक्ति मंच के गठन के जरिये बालिकाओं में कौशल विकास की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: शक्ति मंच के गठन के जरिये बालिकाओं में कौशल विकास की तैयारी
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने मिशन शक्ति अभियान को लेकर सभी इंटर कॉलेजों मेें बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए शक्ति मंच के गठन की पहल की है। इसमें बालिकाओं को सुरक्षा व स्वावलंबन के बारे में जानकारी दी जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. एसएन यादव ने बताया कि शक्ति मंच को लेकर प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए गए हैं। उन्हें नियमित बैठक आयोजित करने को कहा गया है। शक्ति मंच के तहत लेखन, वाद-विवाद, चित्रकला, नाटक, गीत व कहानी सहित अन्य प्रतियोगिताओं के माध्यम से बालिकाओं में जीवन कौशल का विकास किया जाएगा। लैंगिक समानता को लेकर भी कार्यक्रम किए जाएंगे।
-- -- -- -
शक्ति मंच का उद्देश्य
-आसपास की उन बालिकाओं की सूची तैयार की जाएगी, जिनका नामांकन स्कूल में नहीं हुआ है। ऐसी बालिकाओं का कारण के साथ अलग सूची तैयार करके उन्हें नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
- बालिकाओं को विद्यालय में आ रही समस्याओं पर चर्चा और उसके निवारण की योजना बनाई जाएगी।
- बाल एवं महिला अधिकारों के साथ ही शिक्षा के महत्व पर चर्चा की जाएगी।
-बालिकाओं को लेकर समाज में प्रचलित कुरीतियों से निदान की रणनीति तैयार होगी।
- किशोरावस्था संबंधी शंकाओं के समाधान के साथ ही आत्मरक्षा के तौर तरीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
- बच्चों की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन के प्रयोग की जानकारी दी जाएगी।
-समस्याओं को लिखकर शिकायत पेटिका में डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा। माह के अंतिम शनिवार को एसएमसी की एक महिला सदस्य के माध्यम से शिकायतों को पढ़कर उत्तर व समाधान किया जाएगा।