फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Prayagraj: Eight policemen suspended for leaving criminal's asylum seekers, know what is the whole matter

यूपी : डिप्टी सीएम केशव के सिराथू में मतगणना के दौरान बवाल मामले में पांच सौ के खिलाफ मुकदमा

Fri, 11 Mar 2022 08:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Mar 2022 08:05 PM IST
सार

सिराथू विधान सभा की मतगणना के दौरान 22 वें चक्र की गणना के बाद अचानक मतों की गिनती रोक दी गई थी। इस चक्र तक भाजपा प्रत्याशी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल से 2103 मतों से पीछे चल रहे थे।

विज्ञापन
Prayagraj: Eight policemen suspended for leaving criminal's asylum seekers, know what is the whole matter
कौशाम्बी में पथराव करने वालों को खदेड़ती पुलिस। - फोटो : Kaushambi

विस्तार

सिराथू विधान सभा क्षेत्र की मतगणना के दौरान बृहस्पतिवार को हुए बवाल के मामले में पुलिस ने पांच सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मारपीट, पथराव व फायरिंग मामले में सीओ सदर के हमराही सिपाही सहित कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे। हालांकि, किसी को भी घटना में नामजद नहीं किया गया है। पुलिस ने पांच बाइकें लावारिस बरामद की हैं।

विज्ञापन




सिराथू विधान सभा की मतगणना के दौरान 22 वें चक्र की गणना के बाद अचानक मतों की गिनती रोक दी गई थी। इस चक्र तक भाजपा प्रत्याशी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल से 2103 मतों से पीछे चल रहे थे।

विज्ञापन
Trending Videos

बीच में ही मतगणना रोकने पर भड़के थे सपा कार्यकर्ता

मतगणना में लगे भाजपा के एजेंटों का कहना था कि दोबारा गणना कराई जाए। वहीं सपा कार्यकर्ता गिनती चालू रखने की बात कहकर हंगामा करने लगे। इसकी जानकारी जब बाहर दोनों दलों के समर्थकों को हुई तो वह हंगामा करने लगे। हंगामा कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को समझाने पहुंचे सीओ सदर डॉ. केजी सिंह से सपा जिलाध्यक्ष की बहस हो गई।




इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ता पुलिस पार्टी पर पथराव करने लगे। हमले में सीओ के गनर कृपलेंद्र सहित कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए। पुलिस ने हवाई फायरिंग व आंसू गैस के गोले दागते हुए लाठीचार्ज किया तो हालात नियंत्रित हुए। इस मामले में इंस्पेक्टर मंझनपुर विनोद सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चार-पांच सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed