{"_id":"5c9d1c66bdec2213e648f4d6","slug":"police-will-see-to-the-bad-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी के राडार पर रहेंगे दोआबा के 41 सफेदपोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी के राडार पर रहेंगे दोआबा के 41 सफेदपोश
Fri, 29 Mar 2019 12:43 AM IST
shailendra Kumar
kaushambi
kaushambi
Published by: shailendra Kumar
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। दोआबा के करीब 41 सफेदपोश इस बार लोकसभा चुनाव में पुलिस के राडार पर रहेंगे। खुराफाती प्रवृत्ति के इन सभी नेताओं के पीछे एक-एक सिपाही लगाया जाएगा। सिपाहियों का काम नेताओं की गतिविधि पर नजर रखना होगा। नेताओं के मोबाइल नम्बर अभी से ही सर्विलांस पर लगा दिए गए हैं।
लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस फूंक-फूंककर कदम रख रही है। कौशाम्बी पुलिस ने राजनैतिक दलों के ऐसे करीब 41 नेताओं को चिन्हित किया है, जिनसे चुनाव में गड़बड़ी की आशंका है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि इन सभी नेताओं के पीछे चुनाव में एक-एक सिपाही की ड्यूटी लगाई जाएगी। सादी वर्दी में गोपनीय तरीके से सिपाही नेताओं की गतिविधि पर निगाह रखेंगे। पल-पल की गतिविधि की जानकारी वह आला अधिकारियों को देंगे।
नेताओं ने किसी तरह की कोई ऐसी-वैसी हरकत की तो सीधे एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। बताते चलें कि इन नेताओं को मतदान से 48 घंटे पहले ही रेड कार्ड दे दिया जाएगा। नतीजतन नेता वोट डालने के लिए ही पोलिंग बूथ जा सकेंगे। इसके बाद वह बूथ के इर्द-गिर्द भी नजर आए तो सलाखों के पीछे भेज दिए जाएंगे।