{"_id":"680e891637ccd46b7b0c0fbe","slug":"police-started-investigation-asked-for-documents-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-124768-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पुलिस ने शुरू की जांच, मांगे दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पुलिस ने शुरू की जांच, मांगे दस्तावेज
Mon, 28 Apr 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्रों की परीक्षा के दौरान राजकीय मॉडल हाईस्कूल रामाधीन का पुरवा में उपजे विवाद को लेकर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। रविवार को पुलिस ने स्कूल से परीक्षा के आयोजन से जुड़ी जानकारी मांगी है।
साथ ही कहा कि वह इस संबंध में जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराएं। जिससे जांच की जा सके। सोमवार को पुलिस को दस्तावेज मिलने की संभावना है।
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की ओर से आयोजित परीक्षा बृहस्पतिवार को राजकीय मॉडल हाईस्कूल रामाधीन का पुरवा में हो रही थी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक परीक्षा में लेने-देन की शिकायत पर पहुंचे अधिकारियों को वहां 14 फर्जी विद्यार्थी मिले। जो दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे।
प्रकरण में पुलिस ने डीआईओएस की तहरीर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक कौशलेश मिश्र समेत तीन अन्य शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस ने अब इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। इसके लिए स्कूल से संपर्क किया जा रहा है। आरोपित प्रधानाध्यापक ने बताया कि पश्चिमशरीरा थाने की पुलिस ने उनको फोन कर घटना की जानकारी ली है। साथ ही परीक्षा आयोजन से जुड़ी जानकारी व दस्तावेज मांगे हैं। सोमवार को विद्यालय खुलने पर दस्तावेज उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
इन्होंने दावा किया कि परीक्षा के आयोजन को लेकर नियमों का पालन किया गया है। परीक्षा शुरू होने पहले वह प्रपत्रों की जांच करते। इससे पहले हंगामा होने लगा। इसी बीच अधिकारी जांच के लिए आ गए। उनका पक्ष जाने बिना ही कार्रवाई कर दी।