{"_id":"5c2a6c32bdec2256a2237f5a","slug":"police-seized-fake-gutkha-factory-driver-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ी नकली गुटका फैक्ट्री, संचालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पकड़ी नकली गुटका फैक्ट्री, संचालक फरार
Tue, 01 Jan 2019 01:01 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराथू। धुमाई गांव में सोमवार को पुलिस ने अवैध गुटका फै क्ट्री का भंडाफोड़ किए जाने का दावा किया है। पुलिस को चकमा देकर नकली फैक्ट्री का संचालक भाग निकला। सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई निवासी एक व्यापारी ने गांव के दूसरे मजरा मुराई का पुरवा में एक घर किराए पर ले रखा है। आरोप है कि वह उस घर पर बाजार मेें प्रचलित कई नामचीन गुटका, फैक्ट्री में बनवा रहा था।
व्यापारी नकली गुटका बाजार में बेचता था। सोमवार को इसकी जानकारी अजुहा चौकी प्रभारी हेमंत मिश्र को हुई। इस पर चौकी प्रभारी ने हमराहियों के साथ फैक्ट्री पर छापा मारा। इस दौरान फैक्ट्री संचालक पुलिस को चकमा देकर मजदूरों के साथ भाग निकला। पुलिस ने मौके से करीब 60 किलोग्राम सुपारी के साथ भारी मात्रा में कई कंपनियों के रैपर बरामद किए। चौकी प्रभारी ने बताया कि नकली गुटका फैक्ट्री संचालक को पकड़ने के लिए हर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।