{"_id":"628fc749c4acc97f5705fedc","slug":"police-picked-up-one-for-breaking-bajrangbali-s-statue-kaushambi-news-ald3338768187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंगबली की प्रतिमा तोड़ने में पुलिस ने एक को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंगबली की प्रतिमा तोड़ने में पुलिस ने एक को उठाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरी कोतवाली के रसूलपुर ब्यूर गांव में दो दिन पहले मंदिर में रखी बजरंगबली की प्रतिमा तोड़ने के मामले में पुलिस ने गांव के ही एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस कई अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन कर रही है। प्रकरण को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है।
रसूलपुर ब्यूर गांव में दो दिन पहले अराजकतत्वों ने शिव मंदिर के पास रखी बजरंगबली की प्राचीन मूर्ति को खंडित कर दिया था। गांव के लोग जब मंदिर की तरफ गए तो बजरंगबली की मूर्ति दो भागों में टूटी पड़ी थी।
मामले को लेकर गांव में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ चायल की टीम ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर छानबीन शुरू की। इसके बाद पुलिस ने मामले में गांव के ही एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। प्रकरण को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है। इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि घटना की कई बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। गांव में आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले अराजकतत्वों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
ब्राह्मण समाज के लोग पहुंचे गांव, कार्रवाई की उठाई मांग
रसूलपुर ब्यूर गांव में बजरंगबली की मूर्ति तोड़ने के मामले को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज आक्रोशित है। इसे लेकर समाज के लोग बृहस्पतिवार को रसूलपुर ब्यूर गांव पहुंचे और घटना को समझने के बाद पुलिस से मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।