फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police honored martial arts trainer turned out to be accused of rape

पुलिस से सम्मानित मार्शल आर्ट का ट्रेनर निकला दुष्कर्म का आरोपी

Thu, 22 Jul 2021 09:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Jul 2021 09:38 PM IST
सार

जिले के विभिन्न स्कूलों में मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देने वाला कथित दिव्यांग शिक्षक दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी निकला। बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ से आई पुलिस ने एसओजी की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Police honored martial arts trainer turned out to be accused of rape
arrest - फोटो : istock

विस्तार

जिले के विभिन्न स्कूलों में मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देने वाला कथित दिव्यांग शिक्षक दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी निकला। बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ से आई पुलिस ने एसओजी की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के यहां से छत्तीसगढ़ से भगाई गई नाबालिग लड़की बरामद हुई है। हालांकि किशोरी एक बच्चे की मां भी बन चुकी है। पुलिस सभी को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली के भदवां गांव का एक व्यक्ति दिव्यांग है। वह मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देता है। वह कई साल से छत्तीसगढ़ में रह रहा था। इस दौरान उसने एक नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर अपने साथ कौशाम्बी भगा ले आया। किशोरी के लापता होने के बाद उसके घरवालों ने छत्तीसगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस दौरान आरोपी का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं कर पा रही थी। इस बीच किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया। पिछले दिनों किशोरी ने यह खुशखबरी अपनी बहन को फोन पर दी तो परिजनों को उसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन


घरवाले खोजबीन करते हुए जिले में आए लेकिन आरोपी के घर में बाहर से ताला बंद मिला। इस पर परिवार के लोगों ने छत्तीसगढ़ पुलिस से संपर्क किया। सूचना पर बुधवार को छत्तीसगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और एसपी राधेश्याम से मुलाकात कर गिरफ्तारी में मदद मांगी। एसपी के निर्देश पर एसओजी प्रभारी संजय गुप्ता आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाए गए। बृहस्पतिवार को एसओजी के संयुक्त प्रयास से आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने किशोरी को भी बरामद कर लिया है। पुलिस उसे अपने साथ छत्तीसगढ़ ले गई है। यह वही आरोपी ट्रेनर है जिसे पुलिस विभाग की तरफ से पिछले एक साल में चार बार सम्मानित किया जा चुका है।- छत्तीसगढ़ से एक साल पहले नाबालिग को किया था अगवा
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओजी की मदद से छत्तीसगढ़ पुलिस ने की गिरफ्तारी
जिले के विभिन्न स्कूलों में मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देने वाला कथित दिव्यांग शिक्षक दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी निकला। बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ से आई पुलिस ने एसओजी की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के यहां से छत्तीसगढ़ से भगाई गई नाबालिग लड़की बरामद हुई है। हालांकि किशोरी एक बच्चे की मां भी बन चुकी है। पुलिस सभी को अपने साथ ले गई है।

कोखराज कोतवाली के भदवां गांव का एक व्यक्ति दिव्यांग है। वह मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देता है। वह कई साल से छत्तीसगढ़ में रह रहा था। इस दौरान उसने एक नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर अपने साथ कौशाम्बी भगा ले आया। किशोरी के लापता होने के बाद उसके घरवालों ने छत्तीसगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस दौरान आरोपी का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं कर पा रही थी। इस बीच किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया।


पिछले दिनों किशोरी ने यह खुशखबरी अपनी बहन को फोन पर दी तो परिजनों को उसकी जानकारी हुई। घरवाले खोजबीन करते हुए जिले में आए लेकिन आरोपी के घर में बाहर से ताला बंद मिला। इस पर परिवार के लोगों ने छत्तीसगढ़ पुलिस से संपर्क किया। सूचना पर बुधवार को छत्तीसगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और एसपी राधेश्याम से मुलाकात कर गिरफ्तारी में मदद मांगी। एसपी के निर्देश पर एसओजी प्रभारी संजय गुप्ता आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाए गए। बृहस्पतिवार को एसओजी के संयुक्त प्रयास से आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने किशोरी को भी बरामद कर लिया है। पुलिस उसे अपने साथ छत्तीसगढ़ ले गई है। यह वही आरोपी ट्रेनर है जिसे पुलिस विभाग की तरफ से पिछले एक साल में चार बार सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed