{"_id":"635d58b8e0a0cf6ce00c28ea","slug":"police-caught-the-convicted-prisoner-absconding-from-the-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशांबी : कचहरी से फरार सजायाफ्ता कैदी को पुलिस ने दबोचा, रात भर खाक छानने के बाद ऐसे मिली कामयाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशांबी : कचहरी से फरार सजायाफ्ता कैदी को पुलिस ने दबोचा, रात भर खाक छानने के बाद ऐसे मिली कामयाबी
Sat, 29 Oct 2022 10:15 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 29 Oct 2022 10:15 PM IST
सार
कचहरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में संतोष सिराथू की तरफ पैदल जाता दिखा। इस पर कोतवाली की चार टीमें रास्ते में पड़ने वाले होटल, ढाबे व अन्य प्रतिष्ठानों के फुटेज खंगालने लगीं। इस बीच पता चला कि संतोष की कोई बहन फतेहपुर में ब्याही है।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कचहरी से फरार सजायाफ्ता संतोष भारती की गिरफ्तारी के लिए पुलिस शुक्रवार को रात भर खाक छानती रही। बस, रेलवे स्टेशन के साथ प्रमुख मार्गों पर उसकी तलाश की जाती रही। आखिरकार पुलिस ने सीसीटीवी का सहारा लिया। जिससे संतोष को पकड़ने में कामयाबी मिली। इंस्पेक्टर सदर विनोद सिंह ने बताया कि संतोष के फरार होने के बाद पुलिस जिलेभर की पुलिस सक्रिय हो गई। संतोष के रिश्तेदारों के छापे मारे गए। उम्मीद थी कि शायद वह किसी से रुपये आदि की मदद मांगने पहुंचे। लेकिन पुलिस का यह प्रयास सफल नहीं हुआ।
विज्ञापन
कचहरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में संतोष सिराथू की तरफ पैदल जाता दिखा। इस पर कोतवाली की चार टीमें रास्ते में पड़ने वाले होटल, ढाबे व अन्य प्रतिष्ठानों के फुटेज खंगालने लगीं। इस बीच पता चला कि संतोष की कोई बहन फतेहपुर में ब्याही है। इस पर पुलिस को यकीन हो गया कि संतोष फतेहपुर जा सकता है।
विज्ञापन
इसके अलावा जीआरपी को भी सूचना दे दी गई थी। जीआरपी भी संतोष की फोटो लेकर स्टेशनों पर निगरानी कर रही थी। खासकर उन ट्रेनों का चेक किया गया जिनका स्टापेज सिराथू और भरवारी रेलवे स्टेशन पर था। सबसे अहम यह रहा कि संतोष के पास रुपये नहीं थे। इस वजह से वह पैदल ही जा रहा था। फुटेज के आधार पर पुलिस ने सैनी से आगे रास्ते में आखिरकार उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन