फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Poclain driver beaten up for breaking a dilapidated water tank, FIR lodged

Kaushambi News: जर्जर पानी टंकी तोड़ने पर पोकलैंड चालक से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 08 Jan 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 08 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Poclain driver beaten up for breaking a dilapidated water tank, FIR lodged
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बिजिया चौराहा पर पुरानी जर्जर पानी की टंकी तोड़ने के दौरान पोकलैंड चालक से मारपीट की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अनिल यादव पुत्र हरे राम यादव ने बताया कि वह ग्राम नैना थाना सहतवार जिला बलिया का रहने वाला है। मेसर्स नितिन शिवा कंपनी में पुरानी सरकारी जर्जर इमारतों को तोड़ने का कार्य करता है। कंपनी को बिजिया चौराहा पर स्थित जर्जर पानी की टंकी को तोड़ने का काम मिला है। इसको वह पोकलैंड से तोड़ रहा है।
विज्ञापन

आरोप है कि बीते पांच जनवरी को शाम करीब चार बजे पुरानी टंकी को तोड़ने के दौरान आसपास के कुछ लोग चहारदीवारी के भीतर आ गए। पीड़ित ने सभी को बाहर जाने को कहा। इस पर अधिकांश लोग बाहर चले गए लेकिन दो व्यक्ति नहीं माने और गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने लातघूंसों से उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed