फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Plunge by devotees on Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Tue, 15 Jan 2019 12:28 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Tue, 15 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
Plunge by devotees on Makar Sankranti
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
मंझनपुर/कड़ा/गोराजू। मकर संक्रांति पर्व के दिन जिले के विभिन्न गंगा-यमुना घाटों पर स्नानार्थियों ने डुबकी लगाई। इसके बाद खिचड़ी आदि का दान किया। कड़ा के कुबरी गंगा घाट व पभोषा के यमुना घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान किया।
विज्ञापन


सोमवार को मकर संक्रांति जिले भर में लोगों ने मनाया। गंगा-यमुना घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ भोर से ही पहुंचने लगी थी। कड़ा के कुबरी गंगा घाट व पभोषा के यमुना घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। कड़ा में गंगा स्नान करने के बाद लोगों ने मां शीतला की दरबार में खिचड़ी चढ़ाई। इसी तरह पभोषा में यमुना स्नान के बाद लोग रोहित गिरि स्थित बहुला धाम पहुंचकर खिचड़ी का दान किया और मेले में झूला, जादू आदि का आनंद उठाया। ऐतिहासिक पभोषा खिचड़ी मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही। यहां के अलावा जिले के संदीपन, पल्हाना, फतेहपुर गंगा घाट व महिला, बेराैंचा, भकंदा, ब्यूर, उमरवल, महेवाघाट पर भक्तों ने डुबकी लगाई। स्नान के बाद लोगों ने भुने हुए दाने व गुड़ से बनी मिठाई व खिचड़ी खाई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed