फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Plantation should be done in Gaushalas, there should be no shortage in arrangements

Kaushambi News: गोशालाओं में कराएं पौधरोपण, व्यवस्थाओं में न हो कमी

Sun, 16 Jul 2023 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 16 Jul 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Plantation should be done in Gaushalas, there should be no shortage in arrangements
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के विशेष सचिव ने शनिवार को मूरतगंज ब्लॉक की दुरई सलेम स्थित अस्थाई गोशाला का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान उन्होंने गोशाला में मवेशियों के लिए चारा, पानी व उपचार का उचित प्रबंध रखने का निर्देश दिया।
शासन के निर्देश पर विशेष सचिव देवेंद्र कुमार पांडेय जिले में गोवंश के संरक्षण और गोशालाओं का हाल जानने के लिए आए थे। इसी के तहत उन्होंने दुरई सलेम की गोशाला का जायजा लिया।
विज्ञापन

यहां पर 50 गोवंश उन्हें मिले। विशेष सचिव ने इनके चारे-पानी व शेड आदि के बारे में जानकारी ली, जिसमें सब कुछ दुरुस्त मिला। इस दौरान गाय की पूजा की और पौधा भी रोपा। सीवीओ डॉ.एके सागर को हर गोशाला में पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर डिप्टी सीवीओ डॉ.यशपाल, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रवींद्र कुमार, डॉ. प्रभात गौतम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed