{"_id":"5c2a6b19bdec2256cc1be25a","slug":"pipery-s-ten-vicious-on-the-police-radar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के रडार पर पिपरी के दस शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के रडार पर पिपरी के दस शातिर
Tue, 01 Jan 2019 01:01 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। पिपरी गांव के दस शातिर पुलिस के रडार पर आ गए हैं। संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए इन सभी को पाबंद कर दिया गया है। इसके बाद कोई वारदत हुई तो जिलाबदर की कार्रवाई भी हो सकती है। पिपरी गांव निवासी फूलचंद्र, उमेश कुमार, देशराज, पप्पू, महेश, रोशन, सुरेश, आशीष, राकेश व संजय आदि की गतिविधियां ठीक नहीं हैं। पुलिस के मुताबिक ये सभी शातिर इलाके में आतंक का पर्याय बने हुए हैं। राह चलते आम लोगों संग मारपीट, चोरी, छिनैती व लूट सरीखी घटनाओं में भी इनके शामिल होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
पुलिस काफी दिनों से इनकी गतिविधियों पर निगाह रख रही थी। कई बार शातिरों को सुधरने का मौका दिया गया, लेकिन इसका इन्होंने बेजा लाभ उठाया। इस पर पुलिस ने सभी शातिरों को रविवार को पाबंद कर दिया है। पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज ने बताया कि क्षेत्र के कुछ और शातिरों को भी चिन्हित किया गया है। जल्द ही इनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। वहीं दूसरी ओर पूरामुफ्ती पुलिस ने पांच अपराधियों के खिलाफ गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।