फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pickup driver murdered by hitting his head

Kaushambi News: पिकअप चालक की सिर कूंचकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Pickup driver murdered by hitting his head
संदीपन घाट के मितवापुर गांव में अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद घटना स्थल पर छानबीन करते सीओ। - फोटो : mathura
पूरामुफ्ती कोतवाली के कुसवां गांव निवासी पिकअप चालक की बृहस्पतिवार रात सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह उसका खून से लथपथ शव संदीपन घाट इलाके में सिकंदरपुर बजहा गांव के बाहर जीटी रोड के किनारे अर्धनिर्मित चहारदीवारी के अंदर मिला। मृतक के पिता की तहरीर पर एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रयागराज के कुसवां निवासी छोटू उर्फ महेंद्र (28) पुत्र काशी प्रसाद प्रजापति खुद का पिकअप चलाकर गुजर बसर करते थे। बृहस्पतिवार शाम चार बजे वह पैदल ही घर से निकले थे। इसके बाद भगवतपुर में खड़ी पिकअप लेकर कहीं भाड़ा-ढुलाई के लिए निकल गए।
विज्ञापन

देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच शुक्रवार सुबह उनका शव मिला। सूचना पर सीओ चायल सत्येंद्र तिवारी संदीपन घाट थाने की फोर्स व फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। पिकअप नंबर ट्रेस कराकर परिजनों को जानकारी दी गई। मृतक के पिता ने गांव के ही ममेरे भाई पर दो अज्ञात साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। हालांकि, हत्या की ठोस वजह पिता भी नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
पिकअप ड्राइवर की हत्या सिर कूंचकर की गई है। शिकायत के आधार पर एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा। - सत्येंद्र तिवारी-सीओ, चायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed