{"_id":"695eb1118d2bbb97bc0a2830","slug":"people-were-shocked-to-see-the-grave-in-front-of-sirathu-tehsil-gate-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-134667-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सिराथू तहसील गेट के सामने कब्र देखकर लोगों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सिराथू तहसील गेट के सामने कब्र देखकर लोगों में मचा हड़कंप
Thu, 08 Jan 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
सिराथू तहसील के गेट नंबर दो के सामने बनाई गई प्रतीकात्मक कब्रिस्तान- संवाद
- फोटो : 1
तहसील गेट दो के सामने बुधवार सुबह प्रतीकात्मक कब्र देख लोगों में हड़कंप बच गया। कब्र पर फूल माला डालने के साथ एनटी सिराथू कौशाम्बी लिखा गया था। एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने अराजकतत्वों की करतूत बताते हुए कार्रवाई करने की बात कही है।
सैनी रोड पर स्थित सिराथू तहसील कार्यालय के गेट नंबर दो के सामने मंगलवार की रात अराजकतत्वों ने प्रतीकात्मक कब्र बनाकर उसमें फूल माला डालने के साथ एक कागज पर अंग्रेजी के बडे अक्षरों में एनटी सिराथू लिखकर लगा दिया।
सुबह होने पर लोगों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। सुबह करीब दस बजे कार्यालय पहुंचे एसडीएम को कर्मचारियों ने जानकारी दी। इसके बाद एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर बनाई गई कब्र को हटवाया। उन्होंने इसे अराजकतत्वों की करतूत बताया। एसडीएम ने पुलिस को सूचना देकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।