{"_id":"44819de0e849b00b0637a023708d3b1d","slug":"people-were-fascinated-by-acting-innocent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूमों की अदाकारी पर खिलखिलाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूमों की अदाकारी पर खिलखिलाए लोग
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sun, 15 Feb 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। किड्जी स्कूल भरवारी में शनिवार को ग्रांड फादर्स डे आयोजित हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में आए स्कूल में पढ़ने वाले नन्हें-मुन्नों के दादा-दादी अपने मासूमों की अदाकारी, उनका नाच-गाना सुनकर खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। वहीं बीएस पांडेय स्कूल पलरा में भी शनिवार को मातृ-पितृ पूजन दिवस आयोजित किया गया।
किड्जी स्कूल भरवारी में आयोजित ग्रांड फादर्स डे में छात्रा अलीना, वंशिका, शालिनी, श्रेया, अलका आदि ने धरती पे रूप मां-बाप का उस विधाता की पहचान है...। सुनाकर लोगों का मन मोह लिया। इसी तरह से अन्य बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके अपनों को हंसने-खिलखिलाने का मौका दिया। वहीं कार्यक्रम में आए बड़े हनुमान मंदिर इलाहाबाद के महंत स्वामी आनंद गिरि ने आयोजन की सराहना की।
कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से ही देश की संस्कृति की रक्षा संभव है। उन्होंने बच्चों को मां-बाप के साथ घर में मौजूद दादा-दादी और अन्य बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करने, उनकी दी गई शिक्षा को अमल में लाने की सीख दी। स्कूल के चेयरमैन संजय गुप्ता ने कहा कि भौतिकता की ओर भागती दुनिया में बच्चों को देश की संस्कृति से जोड़कर रखने की बड़ी चुनौती सामने है। बच्चों को संस्कारवान बनाना समाज के लिए अहम है।
विज्ञापन
तभी देश-समाज का उत्थान संभव होगा। इस मौके पर दादा-दादी, मां-पिता के बीच गुब्बारे फुलाने आदि की प्रतियोगिताएं भी हुई। कार्यक्रम में रवींद्र नाथ शुक्ल, भूपेंद्र सिंह, देवी प्रसाद केसरवानी, प्रेमचंद्र गुप्ता, कृष्ण कुमार रस्तोगी, घनश्याम रस्तोगी, शांति देवी, गंगा प्रसाद केसरवानी, पीतांबरलाल, सुभाषचंद्र गुप्ता, सत्येंद्र सिंह, अशोक केसरवानी आदि मौजूद रहे। वहीं पलरा स्थित बीएस पांडेय स्कूल में भी मातृृ-पितृ दिवस का आयोजन हुआ। इस मौके पर लालमणि पांडेय, रतिभान यादव, विपिन त्रिपाठी, संगीता पाल, रूना शुक्ला, मनोज द्विेदी आदि मौजूद रहे।
इसी तरह दसवीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं की विदाई का कार्यक्रम शनिवार को जहांगीर गर्ल्स कालेज मंझनपुर, हलधर इंटर कालेज अजुहा, एसएसए हाईस्कूल अंदावा, गंगा प्रसाद साहू इंटर कालेज देवीगंज, हाशिमी गर्ल्स इंटर कालेज अलीपुर जीता में आयोजित किए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत समेत तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके आयोजन को यादगार कर दिया। हलधर एकेडमी में इस दौरान छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना के लिए हवन-पूजन भी किया गया। मौके पर प्रधानाचार्य रामलाल निर्मल, गोविंद कुमार, शेरसिंह, चंद्रकुमार आदि मौजूद रहे।