फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   People showing sorrow and anger

लोगों में दिखा गम और गुस्सा

Sat, 20 Dec 2014 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 20 Dec 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
People showing sorrow and anger
मंझनपुर। पाकिस्तान के आर्मी स्कूल में हुई आतंकी घटना को लेकर कौशाम्बी में भी गम और गुस्सा है। आतंकी हमले में मारे गए मासूम बच्चों की याद में शुक्रवार को करारी में दोआबा विकास एवं उत्थान समिति और वायस ऑफ पीपुल की ओर से कैंडल मार्च निकाला। वहीं भरवारी में लोगों ने आतंकवाद का पुतला फूंका। इसी तरह से सरायअकिल, महेवाघाट के स्कूलों में भी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर आंतक की भेंट चढ़े बच्चों को याद किया। उन्हें पुष्पांजलि दी।
विज्ञापन


पाकिस्तान के आर्मी स्कूल में आतंकवादियों ने हमला करके 138 मासूम बच्चों को गोलियों से भून डाला था। इस घटना को लेकर दुनिया भर में गम, गुस्सा है। सभी लोग अपने-अपने तरीके से मासूम बच्चों को याद करते हुए आंतकियों की करतूत को कोस रहे हैं। इसीक्रम में शुक्रवार को दोआबा विकास एवं उत्थान समिति और वायस ऑफ पीपुल की ओर से करारी में कैंडल जुलूस निकाला गया। इसमे न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों ने आतंक के खात्मे का संकल्प लेते हुए दुनिया में शांति कायम होने की कामना की। संस्था सचिव परवेज रिजवी ने कहा कि दुनिया का एक बड़ा हिस्सा आतंकवाद की चपेट में है।
विज्ञापन


मौलाना जोहरकैन रिजवी ने कहा कि इमाम हुसैन ने इंसानियत का संदेश दिया था। इस्लाम खून करने की इजाजत नहीं देता है। शैतान को मानने वाले ही दूसरों का खून बहाते हैं। मौलाना इमरान ने कहा कि इस्लाम अथवा कोई भी धर्म दहशतगर्दी की इजाजत नहीं देता है। इस मौके पर सुनील जायसवाल, वाहिदअली सिद्दीकी, मजलिसी रिजवी, अजय सिंह, शिव सिंह, रामानंद वर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं पाक में हुई घटना की भर्त्सना करते हुए भरवारी में शुक्रवार को सयुस कार्यकर्ताओं ने आंतकवाद का पुतला जलाया। इस मौके पर महबूब आलम, लईक अहमद, सहदुर्रहमान, बबली, बीएल राव, वकार अहमद, जुल्फेकार अहमद, दिलदार अहमद आदि मौजूद रहे। इसी तरह से कैलाश देवी बालिका स्कूल और बनवारीलाल इंटर कालेज सरायअकिल में भी आंतकी हमले में मारे गए बच्चों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रेमलता गौड़, मकसूदा खातून, शिवमोहन मिश्र, मदन मोहन मिश्र आदि मौजूद रहे। वहीं आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल महेवाघाट में भी मासूम बच्चों को याद करते हुए नन्हें-मुन्नों ने उन्हें अपनी पुष्पांजलि दी। इस मौके पर विजय मोहन सिंह चौहान ने आतंकवादियों की करतूत को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed