{"_id":"5d33678d8ebc3e6cdb2e8b66","slug":"pavan-and-vimal-s-model-being-the-top-kaushambi-news-ald2499987136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवन और विमल का मॉडल रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवन और विमल का मॉडल रहा अव्वल
विज्ञापन
Pavan and Vimal's model being the top
- फोटो : KAUSHAMBI
पवन और विमल का मॉडल रहा अव्वल
कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिला विज्ञान क्लब की तरफ से शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के कई स्कूलों से आए बच्चों ने अपने-अपने मॉडल का प्रदर्शन किया। विजेताओं को सीडीओ इंद्रसेन सिंह ने पुस्कृत किया।
नव प्रवर्तन प्रर्दशनी का मकसद जुगाड़ की तकनीकी से बनाए गए वह म़ॉडल जो किसान व देश की तरक्की में भागीदार बने। इसी मकसद से शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ सीडीओ इंद्रसेन सिंह ने किया। परिसर में लगाए गए म़ॉडलों को देखने के बाद सीडीओ ने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। लोगों के अंदर वैज्ञानिक जिज्ञासा उजागर करने के लिए ऐसे आयोजनों का होना बहुत जरूरी है। इससे समाज में नई सोच व तकनीक का विकास होता है। इस दौरान बच्चों को जल संचयन के बारे में जागरुक किया गया। बताया गया कि जिस तरह से भू जल स्तर में गिरावट आ रही है वह आने वाले समय के लिए भयावह संदेश है। कार्यक्रम में जीपी मेमोरियल इंका कोखराज के पवन कुमार, जनता इंका पहाड़पुर के विमल सिंह के मॉडल को पहला स्थान मिला। दूसरे स्थान पर धर्मा देवी इंका के इंद्रजीत सिंह व पूर्व माध्यमिक स्कूल समदा के अभिषेक कुमार का माडल रहा। तीसरे स्थान पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहादुर के आशीष कुमार व रैनी देवी रही। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर नव प्रवर्तन अधिकारी डॉ. संदीप द्विवेदी, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. ओपी गुप्ता, डॉ. रवींद्र कुमार, आकांक्षा सिंह, संजय कुमार, रमेश कुमार, आनंद प्रसाद, कृष्ण चंद्र मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।