फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Patients with high grade fever increase due to changing weather, platelets are decreasing

Kaushambi News: बदलते मौसम में बढ़े हाई ग्रेड बुखार के मरीज, घट रही प्लेटलेट्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Patients with high grade fever increase due to changing weather, platelets are decreasing
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लगी मरीज की भीड़। संवाद
अचानक मौसम में बदलाव के साथ कभी तेज धूप तो कभी रुक-रुक कर होने वाली बारिश से संक्रामक बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। इन दिनों वायरल और टायफाइड जैसे रोगों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

हाई ग्रेड बुखार के मामले चिंताजनक हैं। कई मरीजों में प्लेटलेट्स की संख्या लगातार कम हो रही है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन विभाग की ओपीडी में 140 से अधिक मरीजों ने इलाज कराया। जिनमें 35 से अधिक मरीज बुखार से पीड़ित रहे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है। इससे लोग जल्दी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। हाई ग्रेड बुखार के मरीजों में ज्यादातर सिरदर्द, ठंड लगने, शरीर में दर्द और कमजोरी जैसे लक्षण दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार के कई मरीजों का तापमान 102 डिग्री से अधिक पाया गया है। डॉक्टरों ने कहा कि हाई ग्रेड बुखार से पीड़ित मरीजों में प्लेटलेट्स की कमी सबसे बड़ा खतरा है। रक्त में प्लेटलेट्स कम होने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। डॉक्टरों ने कहा है कि यदि किसी मरीज को तेज बुखार तीन दिन से अधिक बना रहे तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।
वहीं, सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी बुखार के मरीज लगातार पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने मरीजों को अधिक से अधिक तरल पदार्थ और स्वच्छ पानी पीने की सलाह दी है। साथ ही गंदगी से बचाव और साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की गई है।

मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. रंजीत लहरी का कहना है कि जिन मरीजों को प्लेटलेट्स की कमी हो रही है, उन्हें समय पर इलाज और उचित निगरानी की जरूरत है। अनदेखी करने पर स्थिति गंभीर साबित हो सकती है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने बुखार के मरीजों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed