फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   pankaj in senior category and rahul won in junior category

सीनियर में पंकज और जूनियर में राहुल पाल ने मारी बाजी

Sat, 14 Aug 2021 12:58 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 14 Aug 2021 12:58 AM IST
सार

स्थानीय ब्लॉक के कसेंदा गांव में नागपंचमी पर शुक्रवार को हाई जंप प्रतियोगिता हुई। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया। जूनियर वर्ग में राहुल पाल ने बाजी मारी।

विज्ञापन
pankaj in senior category and rahul won in junior category

विस्तार

स्थानीय ब्लॉक के कसेंदा गांव में नागपंचमी पर शुक्रवार को हाई जंप प्रतियोगिता हुई। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया। जूनियर वर्ग में राहुल पाल ने बाजी मारी। जबकि सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता को पिपरी के पंकज पाल ने जीता। विजेताओं को आयोजक मंडल ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कसेंदा गांव में नागपंचमी पर लंबी और ऊंची कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ग्राम प्रधान और गांव के युवाओं के सहयोग से आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में कसेंदा गांव समेत क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया। ग्राम प्रधान सुखलाल यादव और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग से लंबी कूद में पिपरी गांव के पंकज पाल ने 19 फिट लंबी छलांग लगाकर कर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


जबकि संदीप ने 18.7 फिट कूदकर द्वितीय स्थान और विकाश कुमार चौराडीह 18.2 फिट के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार जूनियर वर्ग की लंबीकूद में राहुल पाल ने 18.4 फिट पर प्रथम, रमानिवास यादव ने दूसरा तथा नंदकिशोर सोनकर तीसरा स्थान हासिल किया है। इसी प्रकार जूनियर वर्ग से ऊंचीकूद में पंकज पाल पहले, सुधाकर सिंह दूसरे तथा राम निवास तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का संचालन कुलदीप यादव ने किया। विजेताओं को आयोजक मंडल के तलत अजीम व सुखलाल यादव द्वारा पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed