फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   panchayat chunav news

मोहरों के सहारे कुर्सी पर कब्जा जमाने की कोशिश

Fri, 02 Oct 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Fri, 02 Oct 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दोआबा के नेता दूसरे वर्ग के लिए आरक्षित सीटों पर भी कब्जा जमाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। खासकर जिला पंचायत की ऐसी अधिकतर सीटों पर अपने करीबियों को मैदान में उतार दिया है। प्रचार की बागडोर वह खुद ही थामे हुए हैं। ऐसे में इन सीटों पर मुकाबला रोचक हो गया है।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद की सीटों के आरक्षण ने अच्छे अच्छों की गणित बिगाड़ दी है। जनपद में दिग्गज नेताओं की प्रभाव वाली कई सीटें इस बार दूसरे वर्ग के लिए आरक्षित हो गई हैं।
विज्ञापन


कुछ ऐसी सीटें भी दूसरे वर्ग के लिए आरक्षित हुई हैं जिनमें दिग्गजों का कब्जा रहा है। आरक्षण की वजह से दिग्गज खुद अथवा अपने परिजनों को चुनाव नहीं लड़ा पा रहे हैं। ऐसी सीटों पर कब्जा जमाने के लिए कद्दावरों ने मोहरे यानी अपने किसी समर्थक को मैदान में उतार दिया है। मैदान में ताल ठोंक रहे ये मोहरे सिर्फ उतना ही करते हैं जितना कहा जाता है। बाकी का काम दिग्गजों ने अपने हाथ में ही ले रखा है। हद तो यह है कि दिग्गज प्रचार-प्रसार भी साफ तौर पर यह कहकर कर रहे हैं कि चुनाव वह खुद लड़ रहे हैं। उम्मीदवार तो सिर्फ कठपुतली हैं। इस तरह की स्थिति जिले की कई सीटों पर है। कई गांवों में अभी भी ऐसे प्रधान हैं जिन्हें प्रधानी से कोई मतलब नहीं है। जिसने चुनाव लड़ाया था वही प्रधानी कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed