{"_id":"641b016ef05b6babf60db8b4","slug":"panchayat-assistants-job-obtained-by-forgery-lawsuit-kaushambi-news-c-3-1-84825-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जालसाजी कर हासिल की पंचायत सहायक की नौकरी, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जालसाजी कर हासिल की पंचायत सहायक की नौकरी, मुकदमा
Wed, 22 Mar 2023 06:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 22 Mar 2023 06:53 PM IST
विज्ञापन
जालसाजी कर हासिल की पंचायत सहायक की नौकरी, मुकदमा
- फर्जी अंकपत्र लगाकर नौकरी हासिल करने की शिकायत पर कार्रवाई के डर से दिया इस्तीफा
-- सरायअकिल कोतवाली के ऐगवां उपरहार गांव का मामला, जांच में खुलासा होने पर वीडीओ ने दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कौशाम्बी के ऐगवां उपरहार गांव के पंचायत सहायक को फर्जी अंक पत्र के सहारे नौकरी हासिल करना महंगा पड़ गया। शिकायत पर कार्रवाई के डर से आरोपी ने इस्तीफा दे दिया था। दोबारा किए गए आवेदन में अलग अंकपत्र लगाने पर मामला पकड़ में आ गया। डीएम के निर्देश पर वीडीओ ने सरायअकिल कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। ऐगवां उपरहार गांव में वर्ष 2021 में पंचायत सहायक पद पर आवेदन लिए गए थे। जिसमें मौजूदा प्रधान के चचेरे भाई चंद्रभूषण मिश्रा व सगे भाई कुमकुम मिश्रा ने आवेदन किया। चंद्रभूषण का चयन हुआ तो कुमकुम ने आवेदन में लगाए गए उसके हाईस्कूल व इंटर के अंकपत्र को फर्जी बताते हुए जिलाधिकारी से शिकायत कर दी। अफसर जांच शुरू कराते इसके हफ्ते भर भीतर ही चंद्रभूषण ने व्यक्तिगत दिक्कतों का हवाला देकर नौकरी से इस्तीफा दे दिया। इस वजह से जांच ठंडे बस्ते में चली गई। वर्ष 2022 में फिर से पंचायत सहायक की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई। इस बार चंद्रभूषण ने अपने वास्तविक अभिलेख लगाए। कुमकुम ने भी आवेदन किया लेकिन ग्राम पंचायत ने उसके आवेदन को स्वीकार नहीं किया। नतीजतन गाम पंचायत स्तर से चंद्रभूषण का चयन फिर हो गया। इसे लेकर कुमकुम ने मंडलायुक्त से शिकायत करते हुए वर्ष 2021 व 2022 में चंद्रभूषण की तरफ लगाए गए अभिलेखों की छायाप्रति लगाते हुए फर्जीवाड़े का आरोप लगाया। मामले में जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने त्रिस्तरीय समिति का गठन का जांच कराया तो फर्जीवाड़ा सामने आ गया। इस पर मंगलवार को ग्राम विकास अधिकारी वसीम अहमद की तहरीर पर सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने चंद्रभूषण के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।