{"_id":"67f18235ec7295e2590a26dd","slug":"out-of-1233-lakh-cardholders-951-lakh-have-done-e-kyc-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-123854-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 12.33 लाख कार्डधारकों में से 9.51 लाख ने कराई ई-केवाईसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 12.33 लाख कार्डधारकों में से 9.51 लाख ने कराई ई-केवाईसी
विज्ञापन
मुख्यालय स्थित जिलापूर्ति कार्यालय। संवाद
- फोटो : kathua
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत राशन कार्ड धारकों को 30 अप्रैल तक ई-केवाईसी करानी होगी। जनपद में अभी तक 12,33,692 के सापेक्ष 9,51,052 लोगों ने ही ई-केवाईसी कराई है। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले तकरीबन 2,82,680 लाख लोगों का 30 अप्रैल के बाद राशन कार्ड से नाम कट सकता है। इसी के साथ कोटे की दुकान से इन्हें राशन मिलना बंद हो जाएगा।
राशन कार्ड राशन तक ही सीमित नहीं है, यह आपका पहचान पत्र भी होता है। इससे कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। लेकिन, फर्जी बीपीएल कार्ड बनवाकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के मामले में कई जिलों में हजारों लोगों के राशन कार्ड काटे जा चुके हैं। इसके बाद केंद्र सरकार ने ई-केवाईसी की कवायद शुरू की है।
जिला पूर्ति अधिकारी मंगेश कुमार मौर्या के मुताबिक, साल भर पहले ई-केवाईसी शुरू हुई थी। तकनीकी खामी के चलते सत्यापन की तिथि आगे बढ़ा दी गई। अब खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त ने 30 अप्रैल तक हर हाल में राशन कार्ड में दर्ज सभी लाभार्थियों के ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
ई-केवाईसी नहीं होने की स्थिति में राशन कार्ड से उनके नाम हटाए जा सकते हैं। पूर्ति विभाग कोटेदारों के जरिये सत्यापन करवाकर ऐसे लोगों की सूची तैयार कर रहा है।