फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Order to arrest DM's driver and present him in court

डीएम के चालक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के आदेश

Thu, 12 May 2022 11:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Order to arrest DM's driver and present him in court
तीन साल पहले कलक्ट्रेट कॉलोनी में रहने वाली न्यायालय कर्मी के घर में घुसकर मारपीट व लूट के मामले में आरोपी डीएम कौशाम्बी के चालक सहित तीन लोगों को सीजेएम अदालत ने गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश दिया है। इससे पहले कोर्ट ने समन जारी कर तलबी का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट कॉलोनी में रहने वाली अभिलाषा द्विवेदी न्यायालय कर्मी हैं। वह कलक्ट्रेट कॉलोनी स्थित आवास में रहती हैं। अभिलाषा द्विवेदी ने सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल कर बताया 24 मई 2019 कॉलोनी के कमरा नंबर 11 में रहने वाले डीएम के चालक कृपानंद त्रिपाठी उर्फ दिलीप, पूनम तिवारी व पुनीत उर्फ गौरव उनके आवास में घुस आए और गालीगलौज करते हुए उसे पीटा।
विज्ञापन

हमलावरों ने उसके सोने का मंगलसूत्र भी छीन लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इस मामले में अदालत ने करीब दो साल पहले तलबी का आदेश जारी किया था। इसके बाद आरोपी नहीं आए। इसी मामले में सीजेएम कोर्ट ने बुधवार को गैर जमानती वारंट जारी करते हुए सदर कोतवाली पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed