फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Oppressive humidity caused misery all day

Kaushambi News: दिनभर उमस ने किया बेहाल, देर रात झमाझम बारिश से मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Oppressive humidity caused misery all day
देर रात हुई बारिश से मौसम हुआ सुहावना। संवाद
जिले में बृहस्पतिवार को दिनभर बादलों की आवाजाही, उमस और चिपचिपी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं होने से उमस बढ़ गई और लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। देर रात हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह सात बजे तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था, जो दोपहर तीन बजे तक बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि, देर शाम बारिश शुरू होते ही तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई।
विज्ञापन

किसानों ने इस बारिश को खेतों के लिए वरदान बताया। उनका कहना है कि इस समय हुई वर्षा से खरीफ की फसलों को संजीवनी मिलेगी और धान की बोवाई में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed