{"_id":"6acd2e56780f35e8e40fe948","slug":"opd-packed-with-patients-suffering-from-cough-cold-and-fever-figures-cross-the-1800-mark-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-149994-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: खांसी, सर्दी-बुखार के मरीजों से भरी ओपीडी, आंकड़ा 1800 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: खांसी, सर्दी-बुखार के मरीजों से भरी ओपीडी, आंकड़ा 1800 पार
Tue, 13 Oct 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
बनारसी
:: मौसम में बदलाव से बिगड़ रही सेहत, अस्पतालों में सबसे ज्यादा पहुंच रहे वायरल लक्षणों वाले मरीज
फोटो- 50 से 54
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में खांसी, सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को अस्पताल में कुल 1809 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा 375 मरीज मेडिसिन विभाग की ओपीडी में पहुंचे। इनमें अधिकतर सर्दी, खांसी और बुखार से परेशान थे। मेडिसिन विभाग में डॉ. सुरभि प्रकाश, डॉ. संजीव कुमार समेत अन्य चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया।
मरीजों की भीड़ के बीच जांच और उपचार में देरी की शिकायतें भी सामने आईं। धाता, अमावा पूरब और सिराथू क्षेत्र से आए मरीजों व तीमारदारों ने अस्पताल में चिकित्सक न मिलने, बाहर से दवाएं लिखने और जांच के लिए लंबा इंतजार करने की समस्या बताई।
-- -- वर्जन-- -- --
-- पांच दिन से बुखार है और खांसी आ रही है। शरीर में कमजोरी भी महसूस हो रही है। अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के बाद दवा ली है। - सतीश चंद्र, मरीज
विज्ञापन
-- तीन दिन से सर्दी-जुकाम और गले में खराश की शिकायत है। खांसी के साथ बुखार भी आ रहा है। ओपीडी में दिखाने के बाद डॉक्टर ने दवा दी है। - ज्ञान सिंह, मरीज
-- खांसी और बदन दर्द से कई दिनों से परेशानी हैं। बीच-बीच में बुखार भी आ रहा है। डॉक्टर को दिखाए हैं उन्होंने दवा लिखकर कहा है तीन दिन में आराम पहुंच जाएगा। - बनारसी, मरीज
-- -- -- -- इनसेट-- -- -- -- -- -
पिछले सप्ताह ओपीडी में पहुंचे मरीज
सोमवार - 2451
मंगलवार - 1801
बुधवार - 1867
बृहस्पतिवार - 1674
शुक्रवार - 1745
शनिवार - 1143
-- -- -- इनसेट-- --
चिकित्सकों की सलाह: बदलते मौसम में साफ पानी पिएं, संतुलित आहार लें और ठंडे पेय पदार्थों से परहेज करें। बुखार, खांसी या सांस लेने में परेशानी होने पर खुद दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श करें।