फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   OPD of district hospital stalled in protest against attack on doctor

चिकित्सक पर हमले के विरोध में जिला अस्पताल की ओपीडी ठप

Wed, 10 Mar 2021 12:32 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
OPD of district hospital stalled in protest against attack on doctor
OPD of district hospital stalled in protest against attack on doctor - फोटो : KAUSHAMBI
जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में सोमवार को डॉक्टर पर हुए हमले से नाराज चिकित्सकों व कर्मचारियों ने मंगलवार को ओपीडी ठप कर दी। मेडिकल स्टॉफ के कार्य बहिष्कार के चलते अस्पताल में सन्नाटा पसर गया। इलाज के लिए दूर-दराज से जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों और तीमारदारों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय में संचालित न्यू सिक बार्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में सोमवार की दोपहर डॉक्टर निखिल धवन पर दो लोगों ने जानलेवा हमला किया था। बीचबचाव करने वाले पैरामेडिकल स्टॉफ को भी हमलावरों ने पीटा था।
विज्ञापन

पीड़ित चिकित्सक की तहरीर पर रात में ही कोतवाली पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मारपीट की घटना के विरोध मंगलवार को प्रांतीय चिकित्सा संघ के बैनर तले जिला अस्पताल के चिकित्सक व कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार धाराएं नहीं लगाईं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने एफआईआर में धाराएं बढ़ाने के साथ ही हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी। उधर, डॉक्टरों के काम नहीं करने से अस्पताल की ओपीडी ठप रही। इसके चलते इलाज के लिए दूर-दराज से आए मरीज इधर-उधर भटकते रहे।
ओपीडी शुरु होने के समय चिकित्सक मेरे दफ्तर आए और हड़ताल पर रहने की जानकारी दी। इस वजह से ओपीडी में बंद रही। हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं रोजाना की तरह चालू रहीं। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अफसरों से बात की गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिला है।

डॉ. दीपक सेठ-सीएमएस
हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए आईजी से मिले डॉक्टर
संयुक्त जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू वार्ड में चिकित्सक निखिल धवन पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मंगलवार को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ कौशाम्बी एवं प्रयागराज मेडिकल एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल आईजी से मिला। संघ के जिला सचिव एवं केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य डॉ. यश अग्रवाल की अगुवाई में ज्ञापन सौंपकर तत्काल हमलावरों के गिरफ्तारी की मांग गई। आईजी ने 48 घंटे के भीतर हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

OPD of district hospital stalled in protest against attack on doctor

OPD of district hospital stalled in protest against attack on doctor- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed