{"_id":"5fcfd4308ebc3ecfb30d0419","slug":"one-killed-in-a-clash-of-bikes-another-serious-kaushambi-news-ald293518023","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़त में एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़त में एक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन
One killed in a clash of bikes, another serious
अजुहा। सैनी कोतवाली क्षेत्र के टांडा गांव के समीप सोमवार रात बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से जख्मी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी बाइक सवारों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। हादसे में मारे गए युवक का शव पोस्टमार्टम भेजने के साथ ही दुघर्टनाग्रस्त बाइकों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर धमावां गांव निवासी कमलेश कुमार (35) पुत्र राम सिंह पटेल अपने चचेरे भाई सुरेंद्र कुमार (22) के साथ सोमवार रात बाइक से फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष कोतवाली के बरापर गांव जा रहा था। बरापर में सुरेंद्र की ससुराल है और वहां तिलकोत्सव था। जैसे ही दानों टांडा गांव के समीप पहुंचे सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में फतेहपुर जिले के हथगाम कोतवाली के मुंजमुवारी गांव निवासी वीरेंद्र सिंह (40) पुत्र रामऔतार, बाइक चला रहे कमलेश व दूसरे बाइक सवार वीरेंद्र को गंभीर चोट आईं थी।
वहीं सुरेंद्र टक्कर लगने के बाद बाइक से छिटककर दूर जा गिरा। राहगीरों ने घटना देखी तो अजुहा चौकी पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी विजय कुशवाहा ने एंबुलेंस की मदद से कमलेश व वीरेंद्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कमलेश को प्रयागराज के एसआरएन रेफर कर दिया। इलाज के लिए ले जाते वक्त कमलेश की मौत हो गई। मौत की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कमलेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।