{"_id":"5c32510dbdec22571875c401","slug":"one-killed-four-injured-in-truck-collision-in-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने कार में मारी टक्कर एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने कार में मारी टक्कर एक की मौत, चार घायल
Mon, 07 Jan 2019 12:40 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के विजईपुर गांव के समीप शनिवार रात बेकाबू ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए कार सवार एक युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। घायल चार अन्य को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
प्रयागराज के गऊघाट का मनीष यादव (35) पुत्र कल्लू प्राइवेट नौकरी करके परिवार का खर्च चलाता था। शनिवार रात वह पड़ोसी नवनीत, राहुल, कल्लू और गोलू के साथ एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने कानपुर जा रहा था। विजईपुर के समीप पीछे से आए ट्रक ने उसकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। आननफानन एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात मनीष की मौत हो गई। वहीं, अन्य चार की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। जांच के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।