{"_id":"fbd8b6deb87517640135a95d3d9731e6","slug":"now-look-at-drindon-security-law-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदों पर अब लगेगी रासुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदों पर अब लगेगी रासुका
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Tue, 24 Feb 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
आधी आबादी पर आफत बने दरिंदों पर अब गैंगस्टर और रासुका की कार्रवाई की जाएगी। गैंगरेप, दुराचार और छेड़खानी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने यह कवायद शुरू की है। पुलिस महानिदेशक ने सभी पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजकर दरिदों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। घर-बाहर कहीं भी लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। बहू-बेटियाें का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। रोजाना उनके साथ दरिंदगी की घटनाएं हो रही हैं। कौशाम्बी में तो दुराचार, छेड़खानी रोज का किस्सा बन चुकी है। अभी शनिवार की रात ही शौच के लिए निकली कौशाम्बी क्षेत्र की 7 वीं क्लास की छात्रा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
शनिवार की रात ही करारी क्षेत्र में सरेशाम एक युवती को बाइक सवार दो युवकों ने अगवा करने की कोशिश की। दुराचार, छेड़खानी, लड़कियों के अपहरण जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के लिए पुलिस महानिदेशक एके जैन ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। डीजीपी ने गैंगरेप के आरोपियों पर तो गैंगस्टर की कार्रवाई का निर्देश दिया है। एएसपी को गैंगरेप की घटनाओं की समीक्षा करते हुए जिन मामलों में गैंगस्टर की कार्रवाई नहीं की गई है। उनके खिलाफ तत्काल गैंगस्टर की कार्रवाई को कहा गया है। साथ ही गैंगरेप हत्या के उन मामलों में रासुका की कार्रवाई करने का निर्देश है। जिन घटनाओं को लेकर सामाजिक व्यवस्था बिगड़ने का अंदेशा है। वहीं छेड़खानी के आरोपियों को चिह्नित करके उनकी सूचना बीट बुक भी अंकित करने करान को कहा गया है। साथ ही सभी घटनाओं में एफआईआर दर्ज करके आरोपियों की प्राथमिकता के आधार पर गिरफ्तारी का भी निर्देश दिया गया है।
पुलिस महानिदेशक ने सभी जिलों की पुलिस को उन स्थानों पर चिह्नित करने का भी निर्देश दिया है। जहां आए दिन छेड़खानी की घटनाएं होती रहती हैं। उन स्थानों को हाट-स्पाट के रूप में चिह्नित करके वहां पुलिस की गश्त सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके अलावा स्कूल कालेजों के आस-पास की पान-चाय की दुकानों पर खड़े अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए इन स्थानों की आकस्मिक जांच करने को कहा गया है।
विज्ञापन
डीजीपी ने स्कूल कालेजों में और स्कूल जाने वाले रास्तों में छेड़खानी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने का निर्देश एसपी को दिया है। उन्होंने पुलिस कप्तान को सभी स्कूल कालेज के प्रबंधकों से संपर्क करके कालेज परिसर और गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का काम भी प्राथमिकता के आधार पर करवाने की हिदायत दी है। चेताया कि इसमें किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए।